31 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
Other

डीएम आंनद के सख्त निर्देश : प्रचार-प्रसार कर योजनाओं का कराएं क्रियान्वयन …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने संचालित योजनाओं की पारदर्शिता एंव प्रचार- प्रसार के जोर पर सख्त निर्देश दिया है। वह उद्यान विभाग द्वारा संचालित जिला औद्योगिक मिशन योजना एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्राप मोर क्रॉप के अंतर्गत जिलास्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक कर रहे थे।

डीएम ने कहा कि जिला औद्योगिक मिशन योजना व प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत प्राप्त लक्ष्यों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार एंव पारदर्शी ढंग से क्रियान्वयन जरुरी है। जिला औद्योगिक विकास मिशन के अंतर्गत इस वर्ष डै्रगन फ्रूट, इमली, अमरूद व पपीता के लक्ष्य प्राप्त हुए है। ड्रैगन फ्रूड व इमली उद्यान रोपण का कार्यक्रम नया है। इसलिए प्रयोग के तौर पर कम से कम क्षेत्रफल में इच्छुक लाभार्थी को लक्ष्य दिया जाए। इसकी पूर्ति न होने पर इन लक्ष्यों की द्वितीय सीमा तक अमरूद व नीबू वर्गीय पौधों उद्यान रोपण परिवर्तित कराये। समिति के सदस्य जिला कृषि अधिकारी द्वारा गुलाब की खेती, उप कृषि निदेशक द्वारा नीबू वर्गीय फलों व किन्नों मुसम्मी को बढ़ावा देने का सुझाव दिया गया। समिति के सदस्य/प्रगतिशील कृषक विज्ञान शुक्ला द्वारा अपने द्वारा किए गए खरबूज व तरबूज की खेती व कम समय में इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी।

डीएम ने निर्देशित किया कि उन्हीं फसलों का चुनाव किया जाए जो यहां की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूलों तथा कृषकों को उनसे अच्छी आय प्राप्त हो। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत उन्हीं कृषकों को लाभ दिया जाए, जिनके पास अनिवार्य रूप से जल स्रोत हो तथा कृषि विभाग द्वारा निर्मित खेत-तालाब योजना के लाभार्थियों को प्राथमिकता पर माइक्रोइरीगेशन का लाभ दिया जाए।

जिलास्तरीय क्रियान्वयन समिति के सदस्यों द्वारा जिला औद्योगिक मिशन व प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वर्ष 2021-22 में प्राप्त प्रस्तावित भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों का अनुमोदन किया गया। जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, उप जिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार, मुख्य कोषाधिकारी, परियोजना निदेशक, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कहां छुप गया कठोर “अब्बास” तेरी तलाश में खुफिया विभाग लगा रहा “आभास” !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी की पहल से टूटा व्यापारियों का अनशन, चोरी खुलासे का आश्वासन

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : फसल हुई खराब तो किसान ने चुनी मौत, कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

बांदा : घर से लापता किसान का खेत में बने जर्जर सूखे कुएं में मिला शव, कर्ज में डूबा था मृतक

महिलाओं के हक हकूक के लिये भड़क रही चिंगारी : ग्रामीणों ने जाना एक-दूसरे की समस्या

City News Uttar Pradesh

अमन कांड के सुराग क्या ढाबे में दफन : पूर्व विधायक दलजीत बोले पर्दाफाश शीघ्र जरूरी ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़