29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

हड़ताल : एंबुलेंस सेवा ठप होने से मरीज और तीमारदार परेशान …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। एंबुलेंस चालकों और इमर्जेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की हड़ताल से मरीज परेशान हैं। एंबुलेंस न मिलने से तीमारदारों को भी मरीजों को अस्पताल पहुंचाने या हायर सेंटर ले जाने में दिक्कत है। सरकारी एंबुलेंस की हड़ताल का फायदा प्राइवेट एंबुलेंस संचालक उठा मुंहमांगी कीमत वसूल रहे हैं। हड़ताल से मरीजों को घरों से लाने और उन्हें ले जाने की व्यवस्था बेपटरी हो गई है।

108 व 102 एंबुलेंस संघ बैनर तले चालकों और टेक्नीशियनों की हड़ताल चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रही। एंबुलेंस कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा। उनकी मांगों में नई कंपनी द्वारा मानदेय में कटौती किए जाने, नई भर्ती करने, प्रशिक्षण के नाम पर डीडी बनवाने और कोरोना काल में दिवंगत एंबुलेंस कर्मियों के आश्रितों को 50 लाख रुपये बीमा राशि देने आदि शामिल हैं। दूसरी ओर हड़ताल के बाद भी इमर्जेंसी सेवा बहाल रखने का दावा भी फेल साबित हो रहा है। जिले में 108 व 102 की कुल 47 एंबुलेंस हैं। रोजाना लगभग 25 से 30 मरीज रेफर किए जाते हैं। हड़ताल से यह सारी व्यवस्थाएं धड़ाम हैं।


एंबुलेंस चालकों के स्थान पर अस्थाई दूसरे चालकों की परिवहन विभाग से मांग की गई थी,लेकिनअब तक प्राइवेट चालक नहीं मिल सके। सीएमओ विजय कुमार तिवारी का कहना है कि परिवहन विभाग से चालकों की मांग की गई है। चालक मिलते ही एंबुलेंस सेवा तत्काल शुरू कर दी जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा द्वारा विद्यालयों का औचक निरीक्षण: ‘शैक्षिक सुधार’ के दिए सख्त निर्देश

बांदा में कोरोना का प्रहार : प्राण वायु के निकल रहे प्राण !, मेडिकल आपात काल ? …

मुहूर्त देख भाजपा प्रत्याशी प्रकाश दिवेदी नें किया पहले सेट का नामांकन

City News Uttar Pradesh

प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक: समस्याओं पर चर्चा सहित आंदोलन की हुंकार

City News Uttar Pradesh

News- नोडल अधिकारियों ने वन विभाग एवं निर्माणाधीन अटल पार्क का किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

Banda : जिला पंचायत सदस्य, तीन अंगूठा छाप और चार प्राइमरी पास …

ब्रेकिंग न्यूज़