- विनोद मिश्रा
बांदा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा सपा सरकार ने गुंडाराज को बढ़ावा दिया और भाजपा ने इसे खत्म किया। गुंडे और माफिया या तो मारे गए या फिर जेल में है।

योगी सरकार ने प्रदेश को भयमुक्त कर व्यापारियों, बहन-बेटियों के साथ ही आमजन को सुरक्षित माहौल दिया। विकास का पहिया तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। उपमुख्यमंत्री बुधवार को आयोजित भाजपा के संयुक्त मोर्चा, प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सपा की नीतियों और उद्देश्यों को लेकर जमकर हमला बोला।

उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने और अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण में भाजपा सरकार के योगदान की चर्चा की। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में मजबूत नेतृत्व के चलते पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।

आगे ब्रजेश पाठक ने कहा केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ-सबका विकास की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने आवास, शौचालय, आयसुमान हेल्थ कार्ड, स्वास्थ सेवाओं के विस्तार, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड में हर घर जल योजना आदि कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। कहा की अमीर और गरीब के बीच की दूरी मिटी है।

इसके पूर्व सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें स्वागत भाषण दिया। कहा की मोदी एवं योगी सरकार में विकास अपनी नई इबारत लिख रहा है। बांदा में पेयजल व्यवस्था में व्यापक सुधार एवं सड़कों का जाल बिछ गया। राजकीय मेडिकल कालेज की अव्यवस्थायें सुव्यवस्था में बदली है। उन्होंने विश्वास दिलाया की बांदा लोकसभा भारी बहुमत से जीतेंगे। आम चुनाव में भाजपा की सीटें चार सौ से पार होगी।

सम्मेलन को सांसद आर.के पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, एम एलसी बाबूलाल तिवारी आदि नें भी सम्मेलन को संबोधित किया। विषयवस्तु पर सारगर्भित भाषण दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम पांडे, बालमुकुंद शुक्ला, अशोक त्रिपाठी जीतू ,पूर्व विधायक राज कुमार शिवहरे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ आदि पार्टी के वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
