City News Uttar Pradesh
कोविड और मंडलीय अस्पतालों की दुरुस्त रखें व्यवस्थाएं : डीएम अनुराग पटेल
उत्तर प्रदेश

कोविड और मंडलीय अस्पतालों की दुरुस्त रखें व्यवस्थाएं: डीएम अनुराग पटेल

 

विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को लेकर शासन स्तर से आदेश दर आदेश जारी किए जा रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक मशीनरी भी स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कोविड एल-टू अस्पताल और मण्डलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं।

कोविड और मंडलीय अस्पतालों की दुरुस्त रखें व्यवस्थाएं: डीएम अनुराग
Maintain proper arrangements of Kovid and Divisional Hospitals: DM Anurag Patel

जिलाधिकारी ने आक्सीजन प्लांट, वेंटीलेटर, आक्सीजन सिलेण्डर, बेड आदि की व्यवस्थाओं को देखा। खामियां पाए जाने पर व्यवस्था दुरुस्त कराने और शासन स्तर पर पत्राचार करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए काम किया जाए। लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी।

कोविड और मंडलीय अस्पतालों की दुरुस्त रखें व्यवस्थाएं : डीएम अनुराग पटेल
Maintain proper arrangements of Kovid and Divisional Hospitals: DM Anurag Patel

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि वार्ड-1 में 5 बेड है, जिसमें 05 कार्डियफ मानिटर एवं 05 वेन्टिलेटर रखे हुये थे, इन्हें डीएम ने अपने सामने चलवाकर देखा। वार्ड 2 में 6 बेड है जिसमें एचएफएनसी 1, वेन्टीलेटर 4 एवं आक्सीजन कन्सन्टेªटर-1 स्थापित हैं। मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने डीएम को बताया कि पीकू आईसीयू में कुल-11 बेड, पीकू एचडीयू वार्ड में 32 बेड एवं पीकू आईसोलेशन वार्ड में 50 शैय्या है।

कोविड और मंडलीय अस्पतालों की दुरुस्त रखें व्यवस्थाएं : डीएम अनुराग पटेल
Maintain proper arrangements of Kovid and Divisional Hospitals: DM Anurag Patel

कोविड-19 आईसीयू व्यस्क वार्ड में 10 बेड, ओमिक्रोन आईसोलेशन एचडीयू वार्ड में 10 बेड, 49 बेड़ सामान्य आईसोलेशन वार्ड में स्थापित किये गये है। इस प्रकार एल-2 चिकित्सालय में कुल 150 बेड स्थापित हैं। 23 वेन्टीलेटर, एचएफएनसी 1, कार्डियफ मानिटर 20, आक्सीजन कन्सन्टेटर 17 सहित 44 छोटे आक्सीजन सिलेण्डर और छह बड़े जम्बो सिलेण्डर उपलब्ध है।

कोविड और मंडलीय अस्पतालों की दुरुस्त रखें व्यवस्थाएं : डीएम अनुराग पटेल
Maintain proper arrangements of Kovid and Divisional Hospitals: DM Anurag Patel

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि 150 बेडो में से 68 बेडो में गद्दे नहीं है। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। डीएम ने मण्डलीय चिकित्सालय में स्थापित 960 एल0पी0एम0 (लीटर प्रति मिनट) की क्षमता के आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया। सीएमएस ने बताया कि प्लांट चालू है। आक्सीजन प्लांट में बिजली आपूर्ति के लिए 250 केवीए के जनरेटर की मांग की गई थी, लेकिन 160 केवीए का जनरेटर स्वीकृत हुआ था, लेकिन जनरेटर प्लांट का लोड नहीं ले पा रहा है। डीएम ने शासन को पत्राचार करने के निर्देश दिए। दवा वितरण अनुभाग के निरीक्षण के दौरान डा. एसपी त्रिपाठी, चीफ फार्मासिस्ट उपस्थित मिले।

कोविड और मंडलीय अस्पतालों की दुरुस्त रखें व्यवस्थाएं : डीएम अनुराग पटेल
Maintain proper arrangements of Kovid and Divisional Hospitals: DM Anurag Patel

जिलाधिकारी को बताया गया कि तकरीबन 1500 मरीज प्रतिदिन दवाएं प्राप्त कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने 102 नंबर एंबुलेंस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईएमटी प्रीती से जिलाधिकारी ने जानकारी हासिल की। ईएमटी आक्सीजन सिलेंडर नहीं चालू कर पाई, इस पर जिलाधिकारी ने सुयोग्य कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : बाहुबली मुख्तार अंसारी के दोनों सालों ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस को नहीं लगी भनक

City News Uttar Pradesh

Banda : चित्रकूट में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला धंसने से चार की मौत, सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान …

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त का नोडल अधिकारियों को सख्त आदेश, गरीबों का हक नहीं मारा जाना चाहिए…

City News Uttar Pradesh

महिला आरक्षण बिल: पूर्व सीएम अखिलेश बोले, नयी संसद में महाझूठ से भाजपा ने शुरू की अपनी पारी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘भुजा उठाकर’ लिया ‘प्रण’: शिक्षा को नहीं बननें देंगे व्यापार, सीएम को ‘पत्र’

City News Uttar Pradesh

बांदा में रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य राक्षसी की शिकार, संकट मोचन का इंतजार ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़