- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा है की “बांदा एवं हमीरपुर दोनोँ लोकसभा प्रत्याशी ऐतिहासिक वोटों से जीत दर्ज” करेंगे। दोनोँ लोकसभा उम्मीदवार क्रमशः आरके सिंह पटेल एवं पुष्पेन्द्र सिंह अपने अपने क्षेत्र के अत्यंत लोक प्रिय प्रत्याशी हैं। जल शक्ति राज्य मंत्री निषाद नें अपने आवास पर यह बातें इंटरव्यू में कहीं। उन्होंने कहा की भाजपा बांदा ही नहीं बुंदेलखंड की चारों सीटों पांच -पांच लाख से अधिक मतों से जीतेगी। “विपक्षी दलों के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जायेगी”।

उन्होंने कहा की मोदी और योगी सरकार में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण हमेशा प्राथमिकता में रहा है। करोड़ों लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये हैं। “जन -जन का विश्वास मोदी एवं योगी” पर है। जल शक्ति राज्य मंत्री निषाद नें कहा की बुंदेलखंड के पिछड़ेपन, पानी का संकट दूर करने के लिये विशेष योजनायें चल रहीं हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे बना, डिफेंस कारिडोर का निर्माण प्रस्तावित हैं। इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा हैं। इसके साथ ही गांव -गांव कनेक्टविटी के साथ मजरों का भी चतुर्मुखी विकास हो रहा है।

राज्य मंत्री नें सवालों के जवाब में कहा की केन बेतवा लिंक परियोजना ऐतिहासिक कार्य है। सिंचाई के क्षेत्र में बेहतर कार्य हुये हैं। जल जीवन मिशन के तहत बांदा एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में घर -घर पाईप लाईन से नल पहुंचाया गया हैं। इसके अलावा बांदा एवं चित्रकूट में पर्यटन विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा की हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिये कटिबद्ध है। साथ ही राष्ट्रवाद को समर्पित है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
