
- विनोद मिश्रा
बांदा। नरैनी में सिंचाई विभाग की पनगरा नहर कोठी से हुई ‘चोरी सिर्फ एक वारदात नहीं, बल्कि सरकारी सिस्टम की घोर लापरवाही और सुरक्षा में सेंध’ का ‘बड़ा सबूत’ बनकर सामने आई है। अज्ञात चोरों ने ‘बेखौफ अंदाज’ में ‘खिड़की की लोहे की छड़ें मोड़कर’ कार्यालय में ‘घुसपैठ’ की और वहां रखे अति ‘महत्वपूर्ण सरकारी रजिस्टर’ चुरा ले गए। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

बताया जा रहा है कि चोरी हुए रजिस्टर में सिंचाई विभाग से जुड़े वित्तीय लेन-देन, परियोजनाओं और प्रशासनिक निर्णयों से संबंधित अहम अभिलेख दर्ज थे। ऐसे में प्रश्न यह भी है कि यह महज चोरी है या फिर सबूत मिटाने की साजिश? हैरानी की बात यह है कि चोरों ने किसी अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया, सीधे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को ही निशाना बनाया। सुबह कार्यालय पहुंचते ही लेखा सहायक रविंद्र कुमार त्रिपाठी के होश उड़ गए। टूटी खिड़की और गायब रजिस्टर देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण तो किया, लेकिन विभागीय सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई। न तो चौकीदार की व्यवस्था थी और न ही कोई प्रभावी निगरानी तंत्र। इस घटना ने सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली और संवेदनशील दस्तावेजों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरकारी दफ्तरों से इस तरह रिकॉर्ड गायब होते रहे तो जवाबदेही तय कौन करेगा? फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है, लेकिन अब यह मामला केवल चोरी का नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और संभावित घोटाले की ओर भी इशारा कर रहा है!
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
