
- शरद मिश्रा
बांदा। आगामी ‘पंचायत चुनाव और संगठनात्मक मजबूती’ को लेकर समाजवादी पार्टी ने बांदा विधानसभा क्षेत्र में ‘कमर कस’ ली है। इसी क्रम में कैंप कार्यालय बड़ोखर बुजुर्ग में आयोजित मासिक बैठक राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर धार देने, मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों और सोशल मीडिया की मर्यादा को लेकर खुलकर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता लालमन यादव ने की। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकजुटता और अनुशासन में है। यदि कार्यकर्ता एक सुर में काम करेंगे तो पंचायत चुनाव में जीत सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसमस्याओं से सीधे जुड़ने का आह्वान किया।

बैठक में एसआईआर के अंतर्गत फार्म संख्या 6 और 7 पर विशेष चर्चा हुई। नेताओं ने आशंका जताई कि लापरवाही के कारण पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं। इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए तय किया गया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मतदाता सूची की निगरानी करेंगे और जरूरत पड़ने पर लोगों को फार्म भरने में मदद करेंगे।

पंचायत चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा करते हुए पार्टी प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा नें कहा कि यह चुनाव संगठन की असली परीक्षा है। इसी क्रम में बूथ और ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत करने, संभावित प्रत्याशियों की पहचान करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर सहमति बनी।

कार्यकर्ताओं से कहा गया कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सकारात्मक प्रचार, पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाए। बैठक में रवि दिवाकर,ईशान सिंह लवी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
