
- शरद मिश्रा
बांदा। ‘सरकारी व्यवस्थाओं की हकीकत परखने’ निकले मंडलायुक्त अजीत कुमार के ‘औचक निरीक्षण’ में जसपुरा क्षेत्र में एक के बाद एक ‘ऐसी खामियां सामने आईं कि जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े’ हो गए। कहीं सरकारी ‘गेहूं खुले में पड़ा’ मिला तो कहीं सहकारी समिति के ‘भवन पर ताला लटका’ मिला। ग्रामीणों ने बताया कि समिति ‘नियमित रूप’ से नहीं खुलती। वहीं ‘कॉमन सर्विस सेंटर’ पर निर्धारित शुल्क से ‘अधिक वसूली’ की शिकायत ने भी ‘व्यवस्थाओं की निगरानी पर सवाल खड़े’ कर दिए।
औचक निरीक्षण के दौरान ‘मंडी समिति जसपुरा’ में करीब 65 बोरी ‘गेहूं टिनशेड के नीचे खुले’ में रखा मिला। गेहूं की सुरक्षा को लेकर ‘लापरवाही सामने आते ही मंडलायुक्त का पारा चढ़’ गया। उन्होंने संबंधित खाद्य विपणन अधिकारी से ‘स्पष्टीकरण तलब’ किया और ‘तत्काल गेहूं को सुरक्षित स्थान पर रखवाने’ के निर्देश दिए। साथ ही जिम्मेदार के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
मंडी समिति के बाद मंडलायुक्त ने सहकारी साधन समिति रामपुर का औचक निरीक्षण किया। यहां पहुंचते ही उन्हें समिति भवन पर ‘ताला लटका’ मिला। सरकारी संस्था के भवन पर ताला देखकर ‘निरीक्षण टीम भी हैरान’ रह गई। उन्होंने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, बांदा से ‘स्पष्टीकरण’ लेने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ‘मंडलायुक्त ने पंचायत भवन के नियमित संचालन पर भी जो’र दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत भवन निर्धारित दिन और समय पर नियमित रूप से खोला जाए। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि जब मंडलायुक्त के औचक निरीक्षण में ‘सरकारी गेहूं खुले में पड़ा और सहकारी समिति के भवन पर ताला लटका’ मिल सकता है, तो नियमित निगरानी व्यवस्था आखिर कितनी सक्रिय होगी ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
