City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू ने शुरू किया अनशन…

 

  • रिपोर्ट – रतन पटेल

चित्रकूट। मोदी सरकार के कृषि विधेयक के खिलाफ दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट ने गल्ला मंडी परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद किसान अनशन समाप्त करने को तैयार नही है।

सोमवार को गल्ला मण्डी परीसर कर्वी में जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।।इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान सरकार से झुकने वाला नही है। दिल्ली आंदोलन के समर्थन में प्रदेश के हर जिले से किसान क्रमिक अनशन कर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।कहा कि आन्दोलन में शहीद हुए किसानों की शहादत बेकार नही होने दी जाएगी।सरकार को कानून वापस लेना होगा। किसानों के अनशन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सदर एसडीएम रामप्रकाश और सीओ सिटी रजनीश यादव किसानों का अनशन समाप्त कराने में जुटे हुए है।जबकि किसान अनशन समाप्त करने के मूड में नजर नही आ रहे है।

अनशन में जिला महामंत्री अरुण पाण्डेय, उदयनारायण सिंह, ओमनारायण गर्ग, शिवदयाल सिंह,शैलेन्द्र सिंह, तीरथ प्रसाद सिंह,नीलकंठ द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी सहित किसान यूनियन के दर्जनों पदाधिकारी शामिल है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें जताई खुशी : प्रकृतिक खेती को 64.84 करोड़ मंजूर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘मकर संक्रांति’ पर विशेष पूजन: बांदा को ‘महानगर’ बनाने की कामना

City News Uttar Pradesh

साथी यूपी नें किया महिला ‘साथी’ का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न ? करोड़ों का फंड हजम !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश : कुश्ती कला को बढ़ावा के लिये बनवायेगें “अखाड़ा” …

सपा मुखिया का चुनावी दांव : “हसन सिद्दीकी” सोशल इंजीयरिंग की संभाल रहे “कमान” …

City News Uttar Pradesh

विधि विश्वविद्यालयों व ट्यूशन में बेटियों को मिले 50 प्रतिशत छूट: त्रिपाठी

ब्रेकिंग न्यूज़