24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

जर्जर यूपी: खस्ताहाल इमारतों में रहने को मजबूर उत्तर प्रदेश पुलिसकर्मी, कहीं उखड़ी छत.. तो कहीं निकल रहा प्लास्टर…

 

आगरा: कमीशन खोरी का दीमक कैसे सिस्टम को खोखला कर रहा है, इसकी बानगी हाल ही में हुए मुरादनगर हादसे मे देखने को मिली थी। जहां श्मशान घाट की छत गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद यूपी में कई सरकारी इमारतों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आगरा में सरकारी इमारतों का हाल जानने के लिए एबीपी गंगा की टीम ने रियलिटी चेक किया। हमारी टीम ने पुलिस क्लब स्थित पुलिसकर्मियों की इमारतों का जायजा लिया. यहां मौजूद इमारतों में कई तरह की खामियां साफ दिखाई दी। छत से लेकर प्लास्टर उखड़ा हुआ है। सरिया छतों और दीवारों से बाहर निकल रहा है. जगह-जगह ईंटें भी निकल रही हैं। इन्हीं डर और खौफ के साए के बीच तमाम पुलिसकर्मी रहने को मजबूर हैं। बच्चे भी इन्हीं टूटी-फूटी जर्जर दीवारों और छत के नीचे खेलते हुए मिले। जनता की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी किसी भी समय हादसे का शिकार हो सकते हैं।

क्या बोले एसएसपी
वहीं, आगरा एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि थाना स्तर पुलिस लाइन और पुलिसकर्मियों के भवनों का निरीक्षण करा रहे हैं। जर्जर भवनों की मरम्मत कराई जा रही है. एसएसपी के मुताबिक अब तक सात इमारतों की नीलामी की जा चुकी है। सभी थाना प्रभारियों, आरआई और एएसपी लाइन को निर्देशित किया गया है एक वह रिपोर्ट बनाकर उनको सौंपे। साथ ही बहुत ही ज्यादा जर्जर भवनों को खाली कराकर उनमें रहने वाले पुलिस स्टाफ को नए निर्मित भवनों में शिफ्ट करा दें।


बता दें कि हाल ही में मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह सरकारी भवनों का सेफ्टी ऑडिट कराएं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराएं : जिलाधिकारी अनुराग

City News Uttar Pradesh

बांदा को डिप्टी सीएम का तोहफ़ा: मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में डॉक्टर-नर्स की होगी भर्ती !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें प्राणवायु में चिकित्सालयों को बनाया आत्मनिर्भर, किया लोकार्पण …

बांदा : साइबर अपराधियों को पुलिस टीम ने दबोचा, नेट बैकिंग के जरिए की गई थी लाखों की हेराफेरी …

विकास के फ्रंटफुट पर अंकित गुप्ता: परख रहे हैं विकास की जमीनी हकीकत

City News Uttar Pradesh

राज्यसभा चुनाव : कौन हैं बुंदेलखंड के बाबूराम निषाद, जिन्हें भाजपा ने प्रत्याशी बना जताया भरोसा, पढ़िए उनका राजनीतिक सफर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़