- विनोद मिश्रा
बांदा। जनपद के गौशालाओं में संरक्षित गौवंशों भरण पोषण हेतु ’’भूसा दान महादान अभियान’’ चल रहा है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत पतौरा विकास खण्ड महुआ में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भूसा दान महादान अभियान के अन्तर्गत ग्राम पतौरा में श्रीमती विनीता त्रिपाठी ग्राम प्रधान के द्वारा 60 कुन्तल, ग्रामवासी पतौरा ओमप्रकाश शुक्ला 10 कुन्तल, भरतबाबू त्रिपाठी, 05 कुन्तल, शिवकिशोर त्रिपाठी 05 कुन्तल, देवीदयाल तिवारी 05 कुन्तल, रामऔतार द्विवेदी 05 कुन्तल, ओमकार त्रिपाठी 05 कुन्तल, अशोक कुमार शुक्ला 05 कुन्तल एवं रामबिहारी, ग्राम प्रधान तेरा द्वारा 50 कुन्तल, श्रीमती रेखा देवी ग्राम प्रधान नगनेधी द्वारा 10 कुन्तल तथा श्रीमती शान्ती देवी पत्नी स्व0श्री रामआसरे शुक्ला ग्रामीण महुआ ने अपने बच्चो को न देकर अपने 04 बीघा फसल का पूरा भूसा दान किया गया। भूसा दान महादान अभियान के अन्तर्गत आज ग्राम पंचायत पतौरा में लगभग 180 कुन्तल दान के माध्यम से भूसा प्राप्त हुआ।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा गया कि जनपद बांदा में भूसा दान महादान अभियान की शुरूआत 12 अप्रैल 22 से गया प्रसाद साहू निवासी ग्राम पिपरगवां जिनकी उम्र 86 वर्ष है, से की गई थी। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत पतौरा विकास खण्ड महुआ में उपर्युक्त भूसादान दाताओं को माला पहनते हुये मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा सभी किसान भाईयों से अपील किया कि गौशालाओं में संरक्षित बेजुबान गौवंशों के लिये श्रीमती विनीता त्रिपाठी ग्राम प्रधान व उक्त भूसा दान दाताओं से प्रेरणा लेकर स्वयं कुछ प्रतिशत भूसा दान करे और दूसरों को भी दान करने हेतु प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि किसान भाई अपने-अपने जानवरों को खूटे से बांधकर रखे ताकि किसी अन्य किसान भाई की फसल को नुकसान न करें और बेजुबान जानवरों के लिये दान अवश्य करें। दानग्रही में आपका नाम जरूर आयेगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 एस0पी0 सिंह, खण्ड विकास अधिकारी महुआ संजीव बघेल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, लेखपाल, सचिव सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
