City News Uttar Pradesh
प्रथम डोज संतृप्त में नरैनी ब्लाक अव्वल, अब तक 9.99 लाख लोगों ने लगवाए टीके
उत्तर प्रदेश

प्रथम डोज संतृप्त में नरैनी ब्लाक अव्वल, अब तक 9.99 लाख लोगों ने लगवाए टीके

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। यह नए-नए रूप में सामने आ रहा है। इसी को लेकर शासन व स्वास्थ्य विभाग गंभीर हैं। गांवों को प्रथम डोज संतृप्त बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद में लगभग 8 गांव ऐसे हैं जो कोविड-19 टीका के पहली डोज से संतृप्त हो चुके हैं। इसमें नरैनी ब्लाक सबसे आगे है। यहां 7 गांव प्रथम डोज संतृप्त हैं।

प्रथम डोज संतृप्त में नरैनी ब्लाक अव्वल, अब तक 9.99 लाख लोगों ने लगवाए टीके
Naraini block tops in first dose saturated, 9.99 lakh people have got vaccines so far

– 8 में से 7 गांव नरैनी क्षेत्र के, 77 फीसद आबाद को लगी पहली डोज

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमसी पाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद के सभी गांवों को प्रथम डोज संतृप्त बनाने के लिए काम किया जा रहा है। इसमें प्रधानों व समाजसेवियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। सभी चिकित्सा प्रभारियों (एमओआईसी) को निर्देश दिए जा चुके हैं।

प्रथम डोज संतृप्त में नरैनी ब्लाक अव्वल, अब तक 9.99 लाख लोगों ने लगवाए टीके
Naraini block tops in first dose saturated, 9.99 lakh people have got vaccines so far

– अब तक 9.99 लाख लोगों ने लगवाए टीके

जनपद के नरैनी प्रभारी चिकित्सक ने नरैनी ब्लाक के कनाय, थनैल, पुरैनिया, गया प्रसाद का पुरवा, बछली पुरवा, दिवली तथा तेरा ब गांवों की लक्षित आबादी कोराना वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुकी है। बड़ोखर ब्लाक में सिर्फ बांधा पुरवा के ग्राम प्रधान ने प्रथम डोज संतृप्त का प्रमाण पत्र दिया है। जिले में 18 वर्ष से ऊपर के 12.91 लाख लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य मिला है, जिसमें से 77 फीसद आबादी को कोरोना का कम से कम एक डोज लगाया जा चुका है। इसमें से 4 लाख 55 हजार ऐसे लोग हैं जो दोनों डोज ले चुके हैं।

प्रथम डोज संतृप्त में नरैनी ब्लाक अव्वल, अब तक 9.99 लाख लोगों ने लगवाए टीके
Naraini block tops in first dose saturated, 9.99 lakh people have got vaccines so far

– 133 केंद्रों पर चल रहा टीकाकरण

बांदा। शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग में द्वारा जनपद में 133 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इसमें वह टीमें भी शामिल हैं जो गांव-गांव जाकर कैंप कर रही हैं। वहीं कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जनपद में 62 टीकाकरण केंद्र थे। जैसे-जैसे जिले में वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ती गई, वैसे-वैसे टीकाकरण केंद्र भी बढ़ते गए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेंद्र नें वृक्षारोपण तैयारियों का पौधशाला पहुंच कर किया निरीक्षण

विश्वकर्मा सम्मान में रजत सेठ नें वितरित किये टूल किट : लाभार्थी हुये अति अविभूत

यूपी : माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी लोग पुलिस के रडार पर, बांदा जेल से लखनऊ पेशी पर जाने की खबर लीक होने पर किया गया चिह्नित

चिंतनीय विषय : बांदा में घट रही हैं दुर्लभ काले हिरणों की संख्या !

City News Uttar Pradesh

“चल हट, आगे मत बढ़” की तर्ज पर दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

City News Uttar Pradesh

बांदा में रहस्मयी तरीके से लापता हुए एक ही परिवार के पांच लोग, एक माह बीतने पर भी नहीं लगा सुराग

ब्रेकिंग न्यूज़