City News Uttar Pradesh
मेडिकल माफिया बेनकाब: बांदा से छत्तीसगढ़ तक फैला नशे का जाल, दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेडिकल माफिया बेनकाब: बांदा से छत्तीसगढ़ तक फैला नशे का जाल, दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की ‘शांत सरज़मीं’ पर ‘स्वास्थ्य सेवा की आड़ में नशे का ज़हर चुपचाप फैल रहा था और अब इसका भंडाफोड़’ हुआ है। नरैनी से संचालित एक मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित कफ सिरप की आपूर्ति की जा रही थी, जो सीधे ‘छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में नशे के कारोबार का हिस्सा’ बन चुकी थी। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने रविवार शाम नरैनी निवासी मेडिकल स्टोर संचालक जावेद खान को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। यह मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं है यह संकेत है उस ‘सड़े-गले मेडिकल नेटवर्क’ का, जो ‘दवाओं की आड़ में नशे का व्यापार’ कर रहा है, और युवा पीढ़ी को अंधेरे में धकेल रहा है। छत्तीसगढ़ में पहले से प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप, जिसे खांसी के इलाज में नहीं बल्कि नशे के रूप में उपयोग किया जाता है, उसकी सप्लाई की कड़ियां बांदा के इस मेडिकल स्टोर तक पहुंच चुकी हैं।

मेडिकल माफिया बेनकाब: बांदा से छत्तीसगढ़ तक फैला नशे का जाल, दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह मामला कोई ताजा नहीं, करीब छह महीने पुरानी डीलिंग का राजफाश हुआ है। पहले पन्ना जिले के मेडिकल संचालक को पकड़ा गया, जिसने सख्ती में नरैनी से सप्लाई का जिक्र किया। पुलिस के पास ठोस साक्ष्य थे, जिसके आधार पर जावेद को छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपने साथ ले जाया। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नरैनी कोतवाली में जावेद से पूछताछ की, जिसके बाद उसे साथ लेकर चली गई। सूत्र बताते हैं कि पूछताछ में कई और स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालकों के नाम सामने आए हैं, जो प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त हो सकते हैं। कोतवाली प्रभारी राममोहन राय ने पुष्टि की कि जावेद को एक पुराने सिरप सप्लाई मामले में पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रेमिका पर पहरा और पिटाई से आहत युवक ने खाया जहर: गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

City News Uttar Pradesh

यूपी: पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र के बेटे की 10.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मध्यप्रदेश के रीवा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

लंपी वायरस से पीड़ित गौवंशों के इलाज में लापरवाही : पशु डाक्टर कर रहे कमाई !

City News Uttar Pradesh

जेल में बंद कैदी ने डाई पीकर आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव

City News Uttar Pradesh

लूट गैंग का पर्दाफाश : भैसों सहित कंटेनर को लूटने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो फरार लूटेरों की पुलिस कर रही तलाश

Banda : नगर पालिका के संविदा चालक पर हमलाकर लूट …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़