27 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बीएड परीक्षा में शामिल होंगे, 9,407 परीक्षार्थी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड (2021-23) 6 अगस्त को दो पालियों में होगी। इसके लिए चारों जिलों में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।


सबसे ज्यादा केंद्र बांदा जिले में नौ बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 9,407 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए जिला प्रशासन जुट गया। छह अगस्त को परीक्षा दो पालियों सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। बांदा में नौ परीक्षा केंद्र राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, आदर्श बजरंग विद्यालय हैं।


इनमें डीएवी, पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय व आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में दो-दो केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह और जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किए हैं। सेंटरों में यह परीक्षा कोविड गाइडलाइन के आधार पर पुलिस सुरक्षा के साथ आयोजित कराई जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड का मन हो गया ‘हर्षित’ : कानपुर-कबरई ‘ग्रीनफील्ड हाईवे’ से ‘दिल्ली मुट्ठी’ में होगी

City News Uttar Pradesh Desk

अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ का दीपावली पर संदेश: दीपों से नहीं, संवेदना से ‘रोशन’ हो समाज

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव में होगी कड़ी निगरानी, चित्रकूट रेंज में बनेंगी चेक पोस्ट

दुधारू पशु हुये कंगाल : मौत नें कसा शिकंजा, पशुपालक कर रहे “हाय -राम” !

प्रतिनिधि अंकित की ‘सक्रियता’ से मिली रफ़्तार: एसआईआर ‘गहन पुनरीक्षण’ की हुई समीक्षा

City News Uttar Pradesh

लेडी गैंग का ‘आतंक खत्म’: लाखों की टप्पेबाजी का ‘काला खेल’ बेनकाब, 6 अपराधी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़