29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दो साल से अधूरे 10 हजार से अधिक पीएम आवास
उत्तर प्रदेश

दो साल से अधूरे 10 हजार से अधिक पीएम आवास

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में आवासों का निर्माण ‘नौ दिन चले अढ़ाई कोस’ की तर्ज पर चल रहा है। चालू वित्तीय वर्ष के आवासों की बात तो दूर पिछले वित्तीय वर्ष के 1900 आवास अधूरे पड़े हैं। तीसरी किस्त लेनेे के बाद भी लाभार्थी आवास निर्माण में रुचि नहीं ले रहे हैं। प्रशासन ऐसे लाभार्थियों के खिलाफ नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है।

दो साल से अधूरे 10 हजार से अधिक पीएम आवास
More than 10 thousand PM houses incomplete for two years

वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासन ने 24,741 आवासों का लक्ष्य दिया था। विभागीय आंकड़ों की माने तो 22,841 आवासों का ही निर्माण पूरा हुआ है। 1900 आवास अभी भी अधूरे हैं। लाभार्थी आवास निर्माण में रुपये नहीं ले रहे है, जबकि लाभार्थियों को तीनों किस्तों के 1.20 लाख रुपये दिए जा चुके हैं।

दो साल से अधूरे 10 हजार से अधिक पीएम आवास
More than 10 thousand PM houses incomplete for two years

सबसे खराब स्थिति विकास खंड महुआ की है, यहां पर स्वीकृत 4249 आवासों में 548 आवास अधूरे पड़े हैं। दूसरे नंबर पर बिसंडा है, यहां पर 3154 में 264, तीसरे नंबर में नरैनी यहां 4849 आवासों में 2 56 अधूरे हैं। कमोवेश यहीं स्थिति चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 की है। जिले को 17,023 आवासों का लक्ष्य मिला। शत प्रतिशत आवास स्वीकृत किए गए। चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है, लेकिन अभी तक 8,117 आवास ही पूर्ण हो सके हैं। करीब नौ हजार पीएम आवास अधूरे हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विज्ञान प्रदर्शनी में डीएलएड प्रशिक्षुओं का जलवा: उत्कृष्ट मॉडल्स को मिले पुरस्कार

पूर्व विधायक दलजीत खुश : बोले गडकरी और योगी की सौगात महोबा-हमीरपुर हेतु बेमिसाल

City News Uttar Pradesh

कोरोना टीकाकरण में बुंदेलखंड में झांसी अव्वल

City News Uttar Pradesh

रस्सी से गला कसकर दंपती ने की थी तांत्रिक की हत्या: शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका था

योगी कैबिनेट में पेश हुए 14 प्रस्ताव: 13 पर लगी मुहर, ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजना को मंजूरी

प्रशासन गौवंशों के संरक्षण में विफल ? प्रशासनिक निर्देश कुछ नहीं कर पा रहे खेल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़