- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के सभी ग्यारह केंद्रों पहले दिन पुलिस भर्ती परीक्षा शांति से निपट गई। लिखित परीक्षा में शामिल हुए युवाओं में जोश दिखा। पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त तैयारियों और व्यवस्थाओं के बीच लगभग पांच हजार परीक्षार्थियों ने तीन घंटे तक माथा पच्ची करके प्रश्न पत्र के उत्तर दिए। यहां सर्वाधिक परीक्षार्थी इलाहाबाद और कानपुर जनपदों के थे। इन्हें लाने-ले जाने के लिए रोडवेज की विशेष बसें चलाई गई।

शनिवार को यहां शहर के चार एवं ग्रामीण क्षेत्र महुआ, तिंदवारी, सादीमदन पुर, चिल्ला, अतर्रा,जसईपुर , बिसंडा के स्कूल-कॉलेज में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए युवा उमड़े। कुल 5016 में से 4818 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुछ आवेदक परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

डीएम दुर्गा शक्ति और एसपी अंकित अग्रवाल ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। व्यवस्था चौकस रही। एडीएम, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, प्रतिसार निरीक्षक, सीओ सिटी, सीओ सदर, कोतवाली प्रभारी ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केेंद्रों में सुबह से ही लाइन लग गई। परीक्षार्थियों को 10 बजे कतारबद्ध अवस्था में इंट्री दी गई। परीक्षार्थियों के बैग व अन्य सामान कक्षों से बाहर ही रखा लिए गए।

परीक्षा खत्म होने पर छात्रों को हुजूूम रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन आ गया। इन दोनों स्थानों पर सुबह से ही पुलिस की विशेष व्यवस्था थी। प्रश्न पत्र में 240 लघु प्रश्न पूछ गए थे। ओएमआर शीट पर मात्र तीन घंटे में इन सभी प्रश्नों का उत्तर लिखना था। अधिकांश परीक्षार्थियों ने यह समय कम बताया। प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, इतिहास, नागरिक शास्त्र से संबंधित सवाल शामिल थे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
