City News Uttar Pradesh
यूपी : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार, छेड़छाड़ के मुकदमे में गवाही न देने पर कोर्ट ने जारी किया था वारंट
उत्तर प्रदेश

यूपी : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार, छेड़छाड़ के मुकदमे में गवाही न देने पर कोर्ट ने जारी किया था वारंट

 

गोमतीनगर पुलिस ने सपा सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। उसने पूर्व मंत्री के खिलाफ अक्तूबर 2016 में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। लेकिन आरोप लगाने वाली महिला गवाही देने नहीं पहुंच रही थी। जिसके कारण कोर्ट ने वारंट जारी किया था। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

यूपी : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार, छेड़छाड़ के मुकदमे में गवाही न देने पर कोर्ट ने जारी किया था वारंट
UP: Woman arrested for filing case against former minister Gayatri Prajapati, court issued warrant for not testifying in molestation case

एडीसीपी पूर्वी सै. कासिम आब्दी के मुताबिक 26 अक्टूबर 2016 को गोमतीनगर थाने में चित्रकूट निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बबलू सिंह और आशीष शुक्ला पर महिला के साथ अभद्रता करने का आरोप था। वहीं, बाद में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति का नाम भी विवेचना के दौरान शामिल किया गया था।
एडीसीपी के मुताबिक वर्ष 2017 में इस मामले में चाजर्शीट दायर की गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को कई बार नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए आदेश दिए गए थे। लेकिन महिला ने कोर्ट पहुंच कर बयान नहीं दर्ज कराए थे। जिसके बाद कोर्ट ने 22 मार्च को महिला के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी कर दिया था। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी महिला कोर्ट नहीं गई। जिसके बाद बुधवार को गोमतीनगर पुलिस ने आशियाना स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

साइबर ठगी का नया हथियार ‘बिंगो मॉड वायरस’ : ठग ‘मिनटों’ में ‘तबाह’ कर देता है ‘जिंदगी’

City News Uttar Pradesh

News : राष्ट्रीय रामायण मेला, बिखेरेगा अपनी ओलौकिक छटा, योगी कर सकते हैं उदघाटन !

मुख्यमंत्री को भेजा पत्र : कनेक्शन काटने के बाद भी आ रहा बिल, दी आत्मदाह की चेतावनी

City News Uttar Pradesh

बांदा : धारदार हथियार से हमलावर डेढ़ माह बाद भी पुलिस पकड़ से दूर …

विधायक ने विकास कार्यों में अनदेखी पर अधिकारियों को लगाई फटकार: कहा यह “दादागीरी” बर्दाश्त नहीं

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भाजपा के टिफिन कार्यक्रम का बने आकर्षण : पार्टी जनों में उत्साह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़