27.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा व्यापार सभा में भाजपा सरकार के विरोध में ललकार : जगाया जमीर
उत्तर प्रदेश

सपा व्यापार सभा में भाजपा सरकार के विरोध में ललकार : जगाया जमीर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सपा व्यापार सभा नें पीडीए व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया।इसमें भाजपा द्वारा व्यापारियों के शोषण पर उनके स्वयं के सोये जमीर को झकझोरा गया। जागो व्यापारियो जागो के नारे बुलंद हुये। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में सर्वाधिक उत्पीड़न शोषण व्यापारियों का हुआ है। इस बार प्रदेश का व्यापारी सामुदाय केंद्र से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगा।

सपा व्यापार सभा में भाजपा सरकार के विरोध में ललकार : जगाया जमीर
Challenge against BJP government in SP trade meeting: Awakened conscience

समरोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद बांदा चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल ने कहा कि वह जब-जब चुनाव लड़े हैं तो उनकी ओर से क्षेत्र की जनता चुनाव लड़ी है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने आज तक कभी किसी को निराश नहीं किया। जहां तक बन सका है वह लोगों के बीच जाकर उनसे मिले हैं।

सपा व्यापार सभा में भाजपा सरकार के विरोध में ललकार : जगाया जमीर
Challenge against BJP government in SP trade meeting: Awakened conscience

सम्मेलन के आयोजक व्यापार सभा के प्रदेश सचिव मोहन साहू ने कहा कि भाजपा की सरकारें धर्म और संप्रदाय के नाम पर लोगों के बीच भ्रम पैदा करती हैं, जिससे प्रमुख समस्याओं की ओर से लोगों का ध्यान न जाए, लोग हकीकत जान चुके हैं। इस बार व्यापारी समाज के लोग भाजपा को सबक सिखाने जा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश सचिव डॉक्टर अजय चौरसिया, प्रदेश सचिव नंद किशोर शिवहरे, प्रदेश सचिव शिव शरण यादव, सपा के प्रदेश सचिव व पूर्व अध्यक्ष मुनिराज निषाद ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र गुप्ता व अंसार अहमद सिद्दीकी ने किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- साढ़े पांच माह से बंधक युवती से दुष्कर्म, पुलिस ऩे अंततः कराया मुक्त…

विधायक प्रकाश नें सड़क एंव चिकित्सा व्यवस्था का विधानसभा में उठाया मामला

City News Uttar Pradesh

Banda : माफिया डान मुख्तार की जेल में नहीं चल पा रही मुख्तारी! कड़ी निगरानी ! …

Banda : डीएम का निर्देश गंभीर प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई कराई जाए…

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र हो गये द्रवित : किसानों नें कहा “साहब सुनें हमारी गोहार”

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने चुनावी रणनीति को दी धार: कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़