27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
रामायण मेला सांस्कृति कार्यक्रमों की धूम:दर्शकों की उमड़ रही भीड़
उत्तर प्रदेश

रामायण मेला सांस्कृति कार्यक्रमों की धूम: दर्शकों की उमड़ रही भीड़

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। प्रांतीय कृत राष्ट्रीय रामायण मेले में जिस कार्यक्रम का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है वह है प्रतिदिन शाम को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम। मेला का विशाल मंच शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर होते ही दर्शक अपनी-अपनी कुर्सियों पर आसन जमा लेते हैं।

रामायण मेला सांस्कृति कार्यक्रमों की धूम:दर्शकों की उमड़ रही भीड़
Ramayan fair cultural programs boom: crowd of spectators is surging

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वारात्मिका इंस्टीट्यूट आफ डांस एण्ड म्युजिक के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनोहारी प्रस्तुतियां दी। मंजू देवी, पिंकी सरोज और अर्चना ने गणेश वंदना, शिव स्तुति और देवी गीत पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। इन कलाकारों ने मिर्जापुर की मशहूर कजरी विधा पर भी मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। लखनऊ से आए कलाकारों के दल ने मंच से भगवान राम के जन्म की लीलाओं को लेकर नृत्य किया तो पूरा पांडाल दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। प्रयागराज से आई पूजा अग्रवाल ने कथक नृत्य के माध्यम से अपनी कला के बेजोड नमूनें की प्रस्तुति की।

रामायण मेला सांस्कृति कार्यक्रमों की धूम:दर्शकों की उमड़ रही भीड़
Ramayan fair cultural programs boom: crowd of spectators is surging

शनिवार को सुबह मेले के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया व राजाबाबू पांडेय ने आरती कर रामलीला का शुभारंभ कराया। प्रभु श्रीराम का माल्र्यापण किया गया। श्री बृज कृष्णलीला रामलीला संस्था के द्वारा रामायण मेला के मंच पर प्रभु श्रीराम के जन्म की लीला का सजीव मंचन किया गया। सायं बेला में महोबा के लखनलाल यादव एण्ड ग्रुप के भजनों ने समां बांध दिया।

रामायण मेला सांस्कृति कार्यक्रमों की धूम:दर्शकों की उमड़ रही भीड़
Ramayan fair cultural programs boom: crowd of spectators is surging

रामाधीन आर्या एवं साथी कलाकार मऊरानीपुर ने आनंदमयी मनोहारी भजन एवं गीत गाए। सांस्कृतिक संध्या के बाद देर रात तक बृज कृष्णलीला रामलीला संस्था वृंदावन के कलाकारों की रासलीला ने दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी ने किया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें दिये सख्त निर्देश: सरकार की योजनाएं नहीं हों ढेर

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग को गुस्सा आया : “काया” क्यों है अभी तक “बेकाया” ? 23 की बढ़ी धुकधुकी !

City News Uttar Pradesh

घर में खेलते हुए टूटा बाइक का शीशा : बारह साल की बच्ची ने डांट के डर से कुएं में कूदकर दे दी जान

City News Uttar Pradesh

नेशनल हेराल्ड विवाद गरमाया: भाजयुमो ने राहुल-सोनिया का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Banda : मृत पक्षी से गांव में सनसनी, प्रशासन पहुंचा मौके पर…

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नें सांसद कृष्णा को सौंपा पत्र: समस्याओं पर खींचा ध्यान

ब्रेकिंग न्यूज़