26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जनकवि बाबू केदारनाथ अग्रवाल : आप याद आये बहुत याद आये
उत्तर प्रदेश

जनकवि बाबू केदारनाथ अग्रवाल : आप याद आये बहुत याद आये

विनोद मिश्रा

बांदा। प्रगतिशील कविता के पुरोधा कवि केदार नाथ बहुत याद आये बहुत याद आये। हिंदी साहित्य के कवि केदारनाथ अग्रवाल की 22 जून को पुण्यतिथि रही। उनका जन्म 1 अप्रैल 1911 बांदा जिले के कमासिन ग्राम में हुआ।केदारजी की शुरुआती जीवन गांव के माहौल में ही बीता। यहीं से शिक्षा की शुरुआत हुई।उनकी रायबरेली, कटनी, जबलपुर, इलाहाबाद से भी पढ़ाई हुई है। इलाहाबाद में बी.ए. की डिग्री हासिल करने के बाद कानूनी शिक्षा उन्होंने कानपुर में हासिल की। उसके बाद बांदा में वकालत करने लगे थे।

जनकवि बाबू केदारनाथ अग्रवाल : आप याद आये बहुत याद आये
People’s poet Babu Kedarnath Agarwal: I missed you, I missed you a lot

केदारनाथ अग्रवाल के प्रमुख कविता संग्रह पर नजर डालें तो युग की गंगा, फूल नहीं, रंग बोलते हैं, गुलमेंहदी, हे मेरी तुम !, बोलेबोल अबोल,जमुन जल तुम,कहें केदार खरी खरी,मार प्यार की थापें आदि प्रमुख है। इसी क्रम में केदारनाथ अग्रवाल यात्रा संस्मरण ‘बस्ती खिले गुलाबों की’ उपन्यास ‘पतिया’, ‘बैल बाजी मार ले गये’ तथा निबंध संग्रह ‘समय समय पर’ (1970), ‘विचार बोध’ (1980), ‘विवेक विवेचन’ (1980) भी लिखे गये हैं।उनकी कई कृतियां अंग्रेज़ी, रूसी और जर्मन भाषा में अनुवाद हो चुकी हैं। केदार शोधपीठ की ओर हर साल एक साहित्यकार को लेखनी के लिए ‘केदार सम्मान’ से सम्मानित किया जाता है।उनकी एक प्रसिद्ध कविता खूब चर्चित रही। पूरा हिन्दुस्तान मिलेगा,इसी जन्म में,इस जीवन में,हमको तुमको मान मिलेगा,गीतों की खेती करने को,पूरा हिन्दुस्तान मिलेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रोफेसर की मौत : हुआ पोस्ट मार्टम

अतीक-अशरफ मर्डर के बाद बेचैन हुआ बाहुबली मुख्तार अंसारी, बांदा जेल बढ़ी सुरक्षा

हत्या के विचाराधीन मामले में साक्ष्य न देने पर कोर्ट ने दारोगा के खिलाफ जारी किया गैर जमानतीय वारंट, कार्यमुक्त और गिरफ्तारी के आदेश

Banda : बालू खदान में गोलीबारी के बाद तनाव, अज्ञात पर मुकदमा …

City News Uttar Pradesh

“मोहतरमा जी” दीजियेगा ध्यान : बुजुर्गों की सहायता का टोल नंबर बने ना “लाली पाप” ! …

सपा अंतर्कलह की शिकार : विधान सभा चुनाव में क्या होगा हाल ? …

ब्रेकिंग न्यूज़