City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्विवेदी नें गोष्ठी में बजट को बताया लोक हितकारी: किया गहन विवेचना
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें गोष्ठी में बजट को बताया लोक हितकारी: किया गहन विवेचना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा द्वारा मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर जन चर्चाओं के क्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय में गोष्ठी की गई। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें इसे लोक हितकारी बताया। इस अवसर पर छात्राओं की क्विज प्रतियोगिता भी हुई।

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें गोष्ठी में बजट को बताया लोक हितकारी: किया गहन विवेचना
MLA Prakash Dwivedi told the budget in the seminar to be public beneficial: did a thorough discussion

आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रकाश ने बजट की प्राथमिकताएं भी गिनाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा महिला सम्मान विकास पत्र जारी करने के निर्णय का स्वागत किया। इसमें महिलाओं को अब 2 लाख की बचत पर सालाना साढ़े सात प्रतिशत ब्याज मिलेगा। साथ ही वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की लिमिट को भी 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रु कर दिया गया है। यह योजनाएं महिला सशक्तिकरण और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें गोष्ठी में बजट को बताया लोक हितकारी: किया गहन विवेचना
MLA Prakash Dwivedi told the budget in the seminar to be public beneficial: did a thorough discussion

उन्होंने केंद्रीय बजट को सर्वस्पर्शी, सार्वभौमिक तथा दूरदर्शी की संज्ञा दी। कहा कि बजट रोजगार पैदा करने वाला आत्मनिर्भर भारत का आईना है। विधायक द्विवेदी ने कहा कि अमृत काल का पहला आम बजट लोक कल्याणकारी है। यह गांव, गरीबों, किसानों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों, दिव्यांगजनों, आर्थिक रूप से पिछड़े तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सक्षम बनायेगा।

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें गोष्ठी में बजट को बताया लोक हितकारी: किया गहन विवेचना
MLA Prakash Dwivedi told the budget in the seminar to be public beneficial: did a thorough discussion

उन्होंने कहा कि बजट भारत के 25 वर्ष आगे तक की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह ग्राम विकास, कृषि विकास, श्रमिककल्याण इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित संपूर्ण देश को समग्र रूप से समर्पित है। विकास पत्र जारी करने के निर्णय का स्वागत किया। गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने की। उन्होंने बजट की उपयोगिता को जन -जन तक प्रचार करने पर जोर दिया।

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें गोष्ठी में बजट को बताया लोक हितकारी: किया गहन विवेचना
MLA Prakash Dwivedi told the budget in the seminar to be public beneficial: did a thorough discussion

इस अवसर पर भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, बड़ोख़र ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, डॉ सतीश शिवहरे, डॉ वीरेंद्र प्रताप चौरसिया, डॉ प्राचार्य दीपाली गुप्ता, डॉ अस्तुति वर्मा एवं बहु संख्या में छात्रायें आदि उपस्थित रहीं। क्विज प्रतियोगिता में छात्राएं पुरुस्कृत भी की गई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू से ओवर लोड़ ट्रक नें बाईक में मारी टक्कर : एक घायल दूसरा यमलोक सिधारा

विधायक विशंभर बोले: बांदा को आपदा ग्रस्त घोषित करे सरकार, धान सड़ने से किसान तबाह

City News Uttar Pradesh

केंद्र सरकार के सहयोग से खत्री पहाड़ में हस्तशिल्प प्रदर्शनी बनीं आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, बेटी के रिश्ते की बात करके लौट रहा था वापस

बांदा में गुरू गोविंद सिंह जयंती : सबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा

प्रकाश के ‘बल्ले’ से सियासत तक गूंज: क्रिकेट की पिच पर दिया ‘जिंदगी का घोषणापत्र’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़