28 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत बोले: बजट आशाओं का दस्तावेज, दूरदर्शी व समृद्धि की रखेगा 'नींव'
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत बोले: बजट ‘आशाओं’ का दस्तावेज, दूरदर्शी व समृद्धि की रखेगा ‘नींव’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह’ ने इसे ‘आशाओं का बजट’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह ‘बजट देश के समग्र विकास’ को ध्यान में रखते हुए ‘तैयार’ किया गया है और ‘आने वाले वर्षों में वित्तीय समृद्धि की मजबूत नींव’ रखेगा।

पूर्व विधायक दलजीत बोले: बजट आशाओं का दस्तावेज, दूरदर्शी व समृद्धि की रखेगा 'नींव'

पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह एक दूरदर्शी बजट है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे, रेलवे और पर्यटन विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे न केवल देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि आम नागरिक के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर मानव संसाधन को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

पूर्व विधायक दलजीत बोले: बजट आशाओं का दस्तावेज, दूरदर्शी व समृद्धि की रखेगा 'नींव'

वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे में निवेश से देश को विकास की नई गति मिलेगी। पर्यटन विकास से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। दलजीत सिंह ने कहा कि यह बजट केवल वर्तमान की जरूरतों को नहीं, बल्कि भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने विश्वास जताया कि केंद्रीय बजट से देश के हर वर्ग को लाभ मिलेगा और यह आम जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाकी पर टूटा ‘काल’: यमुना की लहरों ने छीना ‘जवान’, पांच घंटे बाद मिला ‘सिपाही’ का शव

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा भाजपा विधायकों के लिये बुरी खबर : तीन विधायकों के कटेंगे टिकट ! …

City News Uttar Pradesh

यूक्रेन से अपने घर लौटा बांदा का हेमेंद्र सिंह, खिले परिजनों के चेहरे

सपा ‘बांदा सदर सीट’ कांग्रेस को देगी ? ‘ब्राह्मण क्षत्रिय’ के बीच ‘टिकट’ का पेंच !

City News Uttar Pradesh Desk

Election 2022 : पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा, दस मार्च को मतगणना

कैंसर से त्रस्त हलवाई ने की खुदकुशी, बेतवा एक्सप्रेस के आते ही पटरी पर लेटकर दी जान …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़