29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा भाजपा विधायकों के लिये बुरी खबर : तीन विधायकों के कटेंगे टिकट !
उत्तर प्रदेश

बांदा भाजपा विधायकों के लिये बुरी खबर : तीन विधायकों के कटेंगे टिकट ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधान सभा चुनाव में जिले में भाजपा विधायकों के टिकट पर पार्टी की तलवार चलना सुनिश्चत सी हो गई है। चार विधायकों में तीन का टिकट कटने की मात्र “फाइनल मोहर” लगना शेष सी है।यह हम नहीं कह रहें बल्कि सूत्रों के हवाले पार्टीकी जांच एजेंसियों की रिपोर्ट यह संकेत दे रही है !

 

जिले की चार विधान सभा सीटों में सभी पर भाजपा का परचम लहरा रहा है। इसमें नरैनी सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। सदर सीट से प्रकाश दिवेदी, नरैनी से राजकरण कबीर, तिंदवारी से ब्रजेश प्रजापति और बबेरू से चंद्रपाल कुशवाहा विधायक हैं।

बांदा भाजपा विधायकों के लिये बुरी खबर : तीन विधायकों के कटेंगे टिकट !
अब हम खबर के आगे जो बताने जा रहें हैं वह विधायक और उनके समर्थकों की धड़कनें बढ़ा देंगी। भाजपा की जांच एजेंसियों से छनकर मिली खबरों के अनुसार सबसे खराब रिपोर्ट तिंदवारी विधायक की है। इसके बाद नरैनी और थर्ड नंबर पर बबेरू विधायक हैं।

बांदा भाजपा विधायकों के लिये बुरी खबर : तीन विधायकों के कटेंगे टिकट !

मात्र बांदा सदर सीट जिसका प्रतिनिधित्व प्रकाश दिवेदी करते हैं, सिर्फ इनका ही एजेंसी नें रिपोर्ट कार्ड पाजटिव भेजा है। और प्रकाश दिवेदी को टिकट के लिये सहमति जताई गई है। इस प्रकार तिंदवारी, नरैनी, बबेरू विधायकों का टिकट कटना तय सा ही माना जा रहा है !

बांदा भाजपा विधायकों के लिये बुरी खबर : तीन विधायकों के कटेंगे टिकट !
एक बात खास और बता दूँ की तिंदवारी सीट पर टिकट के लिये भाजपा से कांग्रेस नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। संघ भी इनका पछधर है! आने वाले दिनों में वह शीघ्र ही भाजपा में शामिल हो जाऐगे !

बांदा भाजपा विधायकों के लिये बुरी खबर : तीन विधायकों के कटेंगे टिकट !

नरैनी से भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र वर्मा एजेंसी की रिपोर्ट में टिकट के लिये पहले नंबर पर रखे गये हैं। भाजपा की नरैनी में डूबती चुनावी नइया के खेवनहार साबित हो सकते हैं। इसी क्रम में बबेरू से भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह को जांच एजेंसी नें टिकट के लिये पहले पायदान पर रखा हैं।

बांदा भाजपा विधायकों के लिये बुरी खबर : तीन विधायकों के कटेंगे टिकट !

खैर, इस सार्थक रिपोर्ट की हमने जो व्याख्या की है वह “टिकट से इतर” से हो रहे विधायकों और उनके समर्थकों को स्वाभाविक रूप से चुभने वाली है!बुरी भी महसूस हो सकती है, लेकिन हमने एजेंसी की रिपोर्ट से विश्वसनीय सूत्र के हवाले से टिकट से जुड़ी खबर का विश्लेषण किया है ? अब यह राजनीति है। टिकटों की घोषणा में राजनीति का ऊंट अंततः किस करवट बैठेगा, शत प्रीतिशत स्थिति तो आगे आने वाले समय में ही स्पष्ट होगी।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त अजीत का सख्त निर्देश: पंचायत सचिव अब रोजाना पंचायत भवन में करेंगे जनसुनवाई

पेयजल आपूर्ति विषैली से फैली बीमारी: अछरौड के ग्रामीणों नें डीएम को बताई व्यथा

अब्बास -निकहत सिक्रेट मुलाकात की इन साइड स्टोरी : दी गई कार औऱ महंगे गिफ्ट !

City News Uttar Pradesh

विहिप ने फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला: हरियाणा सरकार को दी चेतावनी !

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बताया कैसे बनें महान: किसान सम्मान समारोह में दिया ज्ञान

City News Uttar Pradesh

जेब कतरने को चर्चित है आरटीओ विभाग ? दलालों की सरपरस्ती का नहीं हटता शिकंजा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़