City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग समझ गये बांदा "गंदगी का हैं टापू" : सफाई व्यवस्था "बेकाबू" !
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग समझ गये बांदा “गंदगी का हैं टापू” : सफाई व्यवस्था “बेकाबू” ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम अनुराग शहर में गंदगी देख आश्चर्य में पड़ गये। सोचने को मजबूर हो गये की क्या यही हैं “स्वच्छ बांदा-सुंदर बांदा” ! दरअसल नवरात्रि के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने शहर भ्रमण योजना बना डाली।दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन रूट का निरीक्षण किया। गंदगी के ढेर देख हैरान रह गये। सोचने पर विवश हो गये की यह शहर हैं या कचड़े-गंदगी का टापू।

डीएम अनुराग समझ गये बांदा "गंदगी का हैं टापू" : सफाई व्यवस्था "बेकाबू" !
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आवास के बगल में कूडे का ढेर लगा पाया गया। उस ढेर में गाय एवं सुअरो का विचरण था।
सब्जी मण्डी के अन्दर एवं सब्जी मण्डी के आस-पास अत्यन्त गन्दगी। मण्डी के अन्दर आवारा जानवर का विचरण। मण्डी प्रशासक नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर पूरे परिसर की साफ-सफाई कराये।


मण्डी के अन्दर बालू का भण्डार पाया गया। खनिज अधिकारी को को तत्काल मुआयना कर नियामानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान रामलीला मैदान चौक बाजार में सफाई नही मिली। राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज के गेट के बगल में कूडे का ढेर एवं आवार जानवर पाये गये। जिलाधिकरी द्वारा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को तत्काल सफाई को कहा।

डीएम अनुराग समझ गये बांदा "गंदगी का हैं टापू" : सफाई व्यवस्था "बेकाबू" !
पद्माकर चैराहे में काली देवी मन्दिर के बगल से निर्माणाधीन मकान में कचरे का ढेर पाया गया। इसी प्रकार डाॅ0 बन्सल अस्पताल गूलरनाका, शंकर गुरू चैराहा, बाकर गंज चैराहा, डाॅकघर के बगल से गन्दगी का साम्राज्य मिला। इसके बाद बस स्टेशन व मेन रोड फुटपाथ पर अत्यधिक गन्दगी पायी गयी, अशोक लाट चैराहे पर कूडे का ढेर मिला, क्योटरा अर्बन बैंक के सामने यही स्थिति थी।

डीएम अनुराग समझ गये बांदा "गंदगी का हैं टापू" : सफाई व्यवस्था "बेकाबू" !

जिलाधिकारी ने केन नदी विसर्जन स्थल भी देखा। निरीक्षण बेहद गन्दगी, घास-फूस एवं नदी के किनारे कूडे-कचरे का नजारा था। जिलाधिकरी ने नाराजगी जताई।अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश से तत्काल अभियान चलाकर शहर में फैली गन्दगी को हटाकर शहर साफ-सुथरा करने के निर्देश दिये। दुर्गा पण्डालों के आस-पास प्रतिदिन सफाई करायी जाए तथा कूडा उठावा को कहा। मूर्ति विसर्जन स्थल तक पूरे रास्ते की सफाई की जरूरत बताई।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी विधानसभा चुनाव : बसपा ने पहले चरण के लिए 12 और नाम किये घोषित, सात सीटों पर बदल दिए उम्मीदवार

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती बनीं ‘गरीबों की ढाल’: फुटपाथ दुकानदारों को बांटी ‘संवेदना’ की छांव

City News Uttar Pradesh

यूपी : अखिलेश का योगी पर हमला, बोले- ‘ठोक दो, ऐसी डोज दूंगा कि दर्द दूर हो जाएगा …

City News Uttar Pradesh

अरविंद कुमार श्रीवास्तव पुनः इंडियन रिपोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव मनोनीत

City News Uttar Pradesh

Banda : केन नदी से अवैध निकाली गई डंप बालू सीज …

अध्यक्ष सुनील करोड़ों के ‘गबन’ में दोषी: कानून बेबस या सत्ता हावी ? योगी की ‘शाख दांव’ पर ?

ब्रेकिंग न्यूज़