27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व मंत्री दद्दू के राजनीतिक हालत बेजार "लगा चुनरी में दाग, छुड़ाऊ कैसे ?"
उत्तर प्रदेश

पूर्व मंत्री दद्दू के राजनीतिक हालत बेजार “लगा चुनरी में दाग, छुड़ाऊ कैसे ?”

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बसपा के पूर्व कबीना मंत्री रहे दद्दू प्रसाद नें वर्तमान में सपा का दामन तो थाम लिया है लेकिन वह सपा के लिए भी गले की फांस से बनते जा रहे है। उनकी हालत उस फिल्मी गीत की तरह हो गई है कि ” लागा चुनरी में दाग छुपाऊँ कैसे, मुंह दिखाऊं कैसे, घर जाऊं कैसे? ”

पूर्व मंत्री दद्दू के राजनीतिक हालत बेजार "लगा चुनरी में दाग, छुड़ाऊ कैसे ?"
Former minister Daddu’s political condition is poor.

दरअसल दद्दू प्रसाद की राजनीति बसपा से अपनी पार्टी विरोधी हरकतों से निकाले जाने के बाद वह लगभग एक दशक से राजनीति के हाशिये पर है। बसपा के अन्य वरिष्ठ निष्कासितो नें तो अपना निजी या अन्य दलों में ठिकाना बना लिया, लेकिन दद्दू प्रसाद अपने अहं के चलते राजनीतिक “बियाबान” में भटकते रहे! जब सपा का दामन थामा तो हालात यही बयां करने लगे “हजूर आते-आते बहुत देर कर दी” !

पूर्व मंत्री दद्दू के राजनीतिक हालत बेजार "लगा चुनरी में दाग, छुड़ाऊ कैसे ?"
Former minister Daddu’s political condition is poor.

वर्तमान में दद्दू प्रसाद की राजनीतिक हैसियत राजनीतिक समीक्षक गुमनामी के दौर में मानते है। बांदा और चित्रकूट दोनों जिलों में उनकी राजनीतिक औकात “बे घाट” की सी हो गई है ! बताया तो यहां तक जाता है कि उनके खास अपनों नें तक उनसे किनारा कस लिया है। अंततः वह साइकिल की सवारी करने को मजबूर हो गये।

पूर्व मंत्री दद्दू के राजनीतिक हालत बेजार "लगा चुनरी में दाग, छुड़ाऊ कैसे ?"
Former minister Daddu’s political condition is poor.

अब दद्दू प्रसाद का लक्ष्य है कि उन्हें मानिकपुर नहीं तो बांदा एवं राठ की सुरक्षित सीट क्रमशः नरैनी या राठ से विधान सभा का टिकट मिल जाऐ और उनकी राजनीतिक लाज का चीरहरण बच जाये। इसके लिए वह सपा मुखिया अखिलेश यादव की गणेश परिक्रमा से कर रहे है।

सूत्र बताते है कि विधान सभा का टिकट न मिलने पर वह चुनाव बाद विधान परिषद के लिए भी उत्सुकता जता रहे है। फिलहाल वह सपा संगठन के लिए गले की फांस से बनें हुये हैं!


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर ‘मुसीबत की गर्जना: आस्था के सिंहासन पर तूफान !

City News Uttar Pradesh

पीडब्ल्यूडी का भ्रष्टाचार: गड्ढों में ‘दफन’ हुआ विकास, सड़क बनी ‘सरकारी लूट’ की निशानी?

City News Uttar Pradesh Desk

अस्पताल में ‘टॉर्च’ से इलाज: स्वास्थ्य व्यवस्था पर तमाचा, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

सरकार की ‘पेंशन योजना’ का चित्रकूटधाम मंडल में ‘बुरा’ हाल

City News Uttar Pradesh

बांदा के माडल गांवों में स्वच्छता अभियान फुर्र : आनंद नें गेंद नगेन्द्र के पाले में फेंकी

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद के प्रयास से ओला पीड़ितों को मिलने लगा क्षतिपूर्ति : बांटे गये चेक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़