27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
कांग्रेस नें किया गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग, दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस नें किया गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग, दिया ज्ञापन

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी नें कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार विरोधी नारे लगाये। राष्ट्रपति कोसंबोधित जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नें किया गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग, दिया ज्ञापन
Congress demanded the dismissal of Minister of State for Home Ajay Mishra, gave a memorandum

ज्ञापन में मांग की है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की दिनदहाड़े हत्या ने पूरे देश की आत्मा को झकझोर कर रख दिया था। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के द्वारा दी गई खुली चेतावनी और उसके स्वामित्व वाली एक जीप के नीचे किसानों को कुचल कर मार दिया गया था। पत्रकार साथियों के साथ की गई अभद्रता का भी हम विरोध करते हैं।

कांग्रेस नें किया गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग, दिया ज्ञापन
Congress demanded the dismissal of Minister of State for Home Ajay Mishra, gave a memorandum

इस घटना को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र द्वारा अंजाम दिया गया जो अभी जेल में निरूद्ध है, परंतु चौतरफा विरोध और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद एवं एसआईटी द्वारा साजिशन घटना की धाराएं बढ़ाने के बाद भी मंत्री के खिलाफ अब तक कोई भी निर्णायक कार्यवाही नहीं की गई यह शर्मनाक है। कांग्रेस पार्टी इस घटना को गंभीरता से लेती है। इसी के मद्देनजर हम कांग्रेस जन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को तत्काल उनके पद से हटाए जाने की मांग करते हैं। पत्रकारों के साथ की गई बदसलूकी पर अजय मिश्रा टेनी पूरे भारत देश के सामने माफी मांगे।

ज्ञापन देने में राजेश दीक्षित पूर्व जिला अध्यक्ष ,अध्यक्ष लालू दुबे,राजकुमार गर्ग, रफत खान गोगा बिलाल वर्मा, संतोष द्विवेदी राजेश दुबे , छेदीलाल धुरिया, राममिलन पटेल, अशोक वर्धन, अखिलेश शुक्ला, धर्मेश सिंह, शब्बीर सौदागर ,सनी पटेल, आकाश दीक्षित, इरफान खान, गेंदालाल ,नाथूराम सेन ,सूरज बाजपेई सहित दर्जनों कांग्रेश जन उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति की भीष्म प्रतिज्ञा : वर्षा जल संरक्षण की हो रक्षा, भूमि संरक्षण विभाग पर गुस्सा

City News Uttar Pradesh

विधायक बृजभूषण के ‘तेवर’ से गरमाई सियासत: कहा- ज़रूरत पड़ी तो ‘मुख्यमंत्री’ को भी रोकेंगे

City News Uttar Pradesh

धर्मेंद्र कुमार का ‘कमाई मंत्र’ हुआ सुपरहिट: बांदा आबकारी विभाग ने ‘प्रदेश में रचा कीर्तिमान’

City News Uttar Pradesh

किसान नेता बबलू तोमर का बड़ा ‘सियासी’ संदेश: योगी ने बदला ‘बुंदेलखंड’ का भविष्य

City News Uttar Pradesh

Banda- अटल ड्रीम प्रोजेक्ट केन-बेतवा लिंक परियोजना पर केंद्र और राज्य सरकारों में फिर मंथन…

City News Uttar Pradesh

किसानों को मोटा अनाज ‘मोटी आमदनी’ का बन जायेगा जरिया : खर्च हो रहे साढ़े पांच करोड़

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़