
- विनोद मिश्रा
लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में ‘2027 की सत्ता वापसी का संकल्प’ लेकर ‘सपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी पार्टी’ के लिए “पारस मणि” बनकर ‘मैदान में उतर’ चुके हैं। वह एक ‘ऐसे सारथी की भूमिका में हैं जो पीडीए रूपी रथ को बूथ-बूथ तक मजबूती’ से आगे बढ़ा रहे हैं।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ‘नसीमुद्दीन ने अपने अनुभव और जनाधार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विजन’ के साथ जोड़कर ‘भाजपा को घेरने की रणनीति’ बना ली है। उनके इस प्रयास को ‘2027 के विधानसभा चुनाव में निर्णायक’ माना जा रहा है!
बसपा सरकार में एक साथ ‘14 विभागों का जिम्मा संभालकर पूरे प्रदेश में विकास की क्रांति’ लाने वाले ‘नसीमुद्दीन सिद्दीकी अब उसी तजुर्बे का लाभ सपा’ को दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वो अपने ‘समर्थकों के माध्यम’ से ‘बसपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं’ तक ‘पीडीए का संदेश’ पहुंचा रहे हैं। ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ के प्रतीक माने जाने वाले नसीमुद्दीन की ‘सर्वसमाज में स्वीकार्यता’ ‘पीडीए को नई धार’ दे रही है।
पार्टी के ‘करीबी’ बताते हैं कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपना ‘आखिरी राजनीतिक संकल्प अखिलेश यादव के हाथ मजबूत’ करने को ‘समर्पित’ कर दिया है। उनकी ‘निष्ठा एक ही भाव’ में झलकती है की “छोड़ेंगे न हम तेरा साथ वो साथी मरते दम तक”। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ‘2027 में सपा की मजबूती में नसीमुद्दीन जैसे सारथी की भूमिका अहम साबित’ होगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
