25.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
स्वतंत्रता दिवस पर 'कांग्रेस' जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित बोले: 'संविधान' बचाना ही सच्ची 'देशभक्ति'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित बोले: ‘संविधान’ बचाना ही सच्ची ‘देशभक्ति’

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी प्रदेश वासियों एंव जिलें वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं || राजेश दीक्षित - कांग्रेस जिलाध्यक्ष, बांदा ( विज्ञापन )

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने जनपदवासियों सहित देश एवं प्रदेश के नागरिकों को ‘हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं’ दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान की बदौलत आज देश स्वतंत्र लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। राजेश दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेने का दिन है। स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें हर नागरिक को ‘समान अधिकार, सम्मान और न्याय’ मिलना चाहिए।

राजेश दीक्षित ने 'फसल तबाही' पर मुआवजा की उठाई आवाज: राज्यपाल को भेजा मांग पत्रकांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि ‘देश की आजादी के साथ लोकतंत्र और संविधान की मजबूत नींव’ रखी गई। आज प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान में दिए गए अधिकारों के साथ अपनी जिम्मेदारियों को भी समझे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की ‘मजबूती’ ही स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को आगे बढ़ाने का रास्ता है। राजेश दीक्षित ने ‘भाजपा’ पर ‘निशाना’ साधते हुए कहा कि ‘देश के स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान से मिले लोकतांत्रिक मूल्यों’ को ‘कमजोर’ करने की किसी भी कोशिश का कांग्रेस ‘विरोध’ करेगी।

स्वतंत्रता दिवस पर 'कांग्रेस' जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित बोले: 'संविधान' बचाना ही सच्ची 'देशभक्ति'उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जिस लोकतंत्र और संविधान के लिए संघर्ष किया, उसकी रक्षा करना आज भी सबसे बड़ी चुनौती है। कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होगा, जब देश के प्रत्येक नागरिक को सम्मान, समान अवसर, न्याय और आर्थिक सुरक्षा मिले। अंत में राजेश दीक्षित ने ‘स्वतंत्रता संग्राम के सभी वीर शहीदों और सेनानियों’ को ‘श्रद्धांजलि’ अर्पित करते हुए ‘जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र एवं संविधान की ‘रक्षा का संकल्प’ लेने का ‘आह्वान’ किया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश की अफसरों को ‘दो टूक’: बिजली व्यवस्था ‘सुधारिये’ नहीं तो ‘कुर्सी’ छोड़िए

City News Uttar Pradesh

बुंदेलियों ने टीकाकरण महाभियान में दिखाया जोश, बुंदेलखंड में लक्ष्य के सापेक्ष 105 फीसद हुआ टीकाकरण …

गणित मेले में रामानुजन को किया याद, छात्रों ने दिखाया हुनर

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग हुए खफा : मुक्तिधामों के निरीक्षण में मिलीं खामियां

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश को आया गुस्सा: सीएमओ व सीएमएस को डांट, स्टाफ नर्स पर गाज

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश का अखिलेश यादव पर हमला : अपने विधायक बचाएं !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़