25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

सरकारी निकम्मापन : बांदा में कोरोना बन सकता है कहर !, निपट पाना मुश्किल !, डाक्टरों और स्टाफ नर्सो की बेहद कमी !, क्यों नहीं हो रही भर्ती ? …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सूत न कपास कोरोना निपटने की कोशिश कैसे हो कामयाब। बांदा में स्वास्थ विभाग जब स्वास्थ कर्मियों की अत्यधिक कमी से जूझ रहा है तो कोरोना की दूसरी सुनामी कहर से क्या खाक निपटेगा।भले ही डींगें हाँकी जाये। हकीकत यह है की स्वास्थ कर्मचारियों की कमी से कोरोना से नहीं निपटा जा सकता! हाँ निपटने में कामयाबी के आंकड़े जरूर रेत के महल की तरह दुरुस्त किये जा सकते हैं! और हो भी ऐसा ही रहा हैं! अब चौंकाने वाली जानकारी जानिये। राजकीय मेडिकल कालेल में डाक्टर से लेकर स्टाफ नर्सो की कमी हैं। मेडिकल कालेज में 75 स्टाफ नर्सो की कमी हैं। जिला अस्पताल में स्टाफ नर्सो एवं डाक्टरों की बेहद कमी हैं।


यही हाल सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रो एवं प्राथमिक एवं उप स्वास्थ केन्दों का हैं। कैसे मान लिया जाऐ की स्वास्थ कर्मचारिन यों की कमी होते हुये कोरोना के कहर से हकीकत में बांदा का स्वास्थ विभाग निपट पायेगा। यह तो वही बात हुई बिना सेना के युध्द जीत लेना। आश्चर्य का विषय हैं की जिले की प्रशासनिक स्वास्थ समिति को शासन स्तर से स्वास्थ कर्मियों की भर्ती के लिये गंभीरता से पत्राचार करना चाहिए। मेडिकल कालेज में भी स्वास्थ कर्मचारिनयोंके रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए गजब की खामोशी हैं।आखिर कैसे मान लिया जाऐ की कोरोना की दूसरी लहर के कहर से निपटने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने चौकसी बढ़ाई है।
हालांकि डीएम आनंद कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार से रात का कर्फ्यू लगा दिया हैं। जनपद में ग्राम और मोहल्ला स्तर पर 220 निगरानी समितियां गठित की गई हैं।

डीएम का सीएमओ डा. एनडी शर्मा को निर्देश हैं कि दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों का रेलवे स्टेशन और बस अड्डे में कोविड टेस्ट कराया जाए। ऐसे लोगों की सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारियों और तहसील स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों को दी जाए। बाहरी राज्यों से आने वालों को एक हफ्ते घर में क्वारंटीन रहना होगा।लेकिन डीएम आनंद सिंह का ध्यान हम स्वास्थ कर्मचारिनयों की कमी दूर कराने की ओर भी आकृष्ट कराना चाहते हैं क्योकि वह कुशल प्रशासक हैं और वह अपने प्रयास से इस समस्या का निदान कर सकते हैं। दूसरी ओर सीएमओ एनडी शर्मा ने बताया जुकाम, खांसी, बुखार के लक्षण वाले मरीजों की भी जांच कराई जा रही है। पॉजिटिव आने पर उन्हें होम आइसोलेशन या कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।


चिंतनीय विषय यह हैं की जनपद में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। और दूसरे चरण में भी मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। सरकारी आंकडो में यह पाजटिव मरीजों की संख्या 150 पार कर चुकी है तथा एक मौत भी हो गई है । जिला कोरोना दहशत की ओर बढ़ रहा हैं।राजकीय मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव ने बताया कि उनके यहां 124 कोरोना मरीज भर्ती हैं। इनमें गंभीर हालत वालों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग आत्म निर्भर भारत की पहचान

City News Uttar Pradesh

माफिया का तांडव : बालू का ‘अवैध कारोबार और करोड़ों की लूट’, प्रशासन क्यों बना मूकदर्शक ?

City News Uttar Pradesh

परियोजना अधिकारी राकेश नें पकड़ा घोटाला : पीएम आवास का आठ करोंड़ लेकर हो गये परदेशी !

हत्या या खुदकुशी: आग से जलकर मां-बेटे की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

पुरानी पेंशन: आंदोलन को तेज करेंगे राज्य कर्मचारी, 25 अक्तूबर को विधानसभा का होगा घेराव

संत सम्मेलन और भंडारा : पूर्व विधायक दलजीत के अनुज ने संभाली व्यवस्था !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़