City News Uttar Pradesh
"प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी" के साथ शारदीय नवरात्र का हुआ समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़
उत्तर प्रदेश

“प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी” के साथ शारदीय नवरात्र का हुआ समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़

  • विनोद मिश्रा

बांदा ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी…’। नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र महोत्सव का समापन मंगलवार को नवमी के साथ हो गया। व्रत रखने वाले देवी भक्तों ने मुहूर्त पर माँ की पूजा अर्चना कर हवन आदि किया।

"प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी" के साथ शारदीय नवरात्र का हुआ समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़
Shardiya Navratri ends with “Pyaar Saj Tera Dwar Bhavani”: Crowds throng the temples

नौ दिन नवरात्र में व्रत रहे सदर विधायक प्रकाश दिवेदी उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता दिवेदी नें सपरिवार नवमी पूजन एवं विधिवत हवन किया। जनपद वासियों के सुख शांति एवं समृधि की कामना किया। नवमी पर भी बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने अठवाईं चढ़ाकर पूजा की।

"प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी" के साथ शारदीय नवरात्र का हुआ समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़
Shardiya Navratri ends with “Pyaar Saj Tera Dwar Bhavani”: Crowds throng the temples

लेकिन पूजा पंडाल आयोजकों द्वारा पूरे नौ दिन महोत्सव मनाने से मंगलवार की रात भी रौनक रही। विसर्जन 5अक्टूबर बुधवार को होगा। मंगलवार को सुबह शहर की प्रमुख महेश्वरी देवी और काली देवी मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु रहे। महिलाओं की संख्या अधिक थी। जवारे लेकर भी महिलाओं के जत्थे मंदिर पहुंचते रहे। खासकर नवमी होने से सभी देवी मंदिरों में भक्तों का रेला उमड़ता रहा।

"प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी" के साथ शारदीय नवरात्र का हुआ समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़
Shardiya Navratri ends with “Pyaar Saj Tera Dwar Bhavani”: Crowds throng the temples

सुबह जलाभिषेक की होड़ रही और शाम दर्शन व पूजन-अर्चना की। सभी मंदिर धूपबत्ती और अगरबत्ती की सुगंध से महकते रहे। देवी के जयकारे गूंजते रहे। कालका, सिंहवाहिनी, मरही माता, चौसठ जोगिनी आदि मंदिरों में भी भीड़ रही।

"प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी" के साथ शारदीय नवरात्र का हुआ समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़
Shardiya Navratri ends with “Pyaar Saj Tera Dwar Bhavani”: Crowds throng the temples

ग्रामीण इलाकों से भक्तों के जत्थे ढोलक-मंझीरों के साथ उमाह गीत गाते हुए मंदिर पहुंचे। उधर, देवी पंडालों को भी जमकर सजाया और आकर्षक बनाया गया। देर रात तक श्रद्धालु यहां दर्शन को आते रहे। पूरे नौ दिन महोत्सव के तहत मंगल वार को भी पंडाल सजे रहें।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : मार्निंग वाक पर निकले युवक का पटरी के किनारे मिला शव, परिजन बोले रंजिश में हुई हत्या …

वन विभाग की माफियाओं से दुरभिसंधि ? पेड़ों की बेधड़क हो रही अवैध कटान

चुनावी रंजिश में प्रधान को बंधक बनाकर लाठियों से पीटा, गला कसने का किया प्रयास, हालत गंभीर ….

City News Uttar Pradesh

Banda : बेख़ौफ़ दबंग मौरंग माफिया का कहर, दस बीघा सब्जी मशीन से रौंदी …

Banda : डीएम आनन्द सिंह की फिर झलकी कर्तव्य निष्ठा : गुणवता औऱ पारदर्शिता पर कड़ा रुख !

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें की समीक्षा : विकास परियोजनाएं नहीं हो रही समय से पूरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़