City News Uttar Pradesh
स्कूलों की सुस्ती से 'भविष्य' पर मंडराया संकट: अवार्ड योजना साबित हुई 'फिसड्डी'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

स्कूलों की सुस्ती से ‘भविष्य’ पर मंडराया संकट: अवार्ड योजना साबित हुई ‘फिसड्डी’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। एक तरफ सरकार विद्यार्थियों की ‘वैज्ञानिक सोच’ को ‘उड़ान’ देने के लिए ‘इंस्पायर अवार्ड मानक योजना’ चला रही है, वहीं दूसरी तरफ जिले में इस योजना की ‘जानकारी’ ही छात्रों तक पहुंचती ‘नजर’ नहीं आ रही। 15 जुलाई को नामांकन के निर्देश जारी हुए, एक महीने से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी अब भी योजना से अनजान हैं ! नतीजा बाल वैज्ञानिक बनने का ‘मौका और मॉडल’ पर मिलने वाली 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि छात्रों की पहुंच से दूर होती जा रही है।स्कूलों की सुस्ती से 'भविष्य' पर मंडराया संकट: अवार्ड योजना साबित हुई 'फिसड्डी'जिले में कक्षा छह से 12वीं तक के 577 विद्यालय संचालित हैं। इनमें माध्यमिक शिक्षा परिषद के 168, बेसिक शिक्षा परिषद के 398 और अन्य बोर्ड के 41 निजी विद्यालय शामिल हैं। योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम पांच विद्यार्थियों का ऑनलाइन नामांकन कराया जा सकता है। विद्यालयों को पांच-पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके बावजूद छात्रों में योजना को लेकर अपेक्षित रुचि दिखाई नहीं दे रही है।स्कूलों की सुस्ती से 'भविष्य' पर मंडराया संकट: अवार्ड योजना साबित हुई 'फिसड्डी'इसकी बड़ी वजह योजना की जानकारी विद्यार्थियों तक ‘प्रभावी ढंग’ से नहीं पहुंचना बताई जा रही है। डीआईओएस दिनेश कुमार ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड योजना को लेकर सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है और जिले में छात्रों के पंजीकरण शुरू हैं। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर अंतिम तिथि है। अब देखना होगा कि अंतिम तारीख से पहले विद्यालय इस अभियान को कितनी गंभीरता से लेते हैं और कितने विद्यार्थी ‘बाल वैज्ञानिक’ बनने की दौड़ में शामिल हो पाते हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस भाजपा सरकार पर ‘बरसी’ : बोली झूठ और विपक्ष दमन की नहीं चलेगी ‘राजनीति’

प्रतिनिधि अंकित देंगे ‘गुदगुदानें’ वाला तोहफा: अवस्थी पार्क में बनेगा सिंथेटिक पथ

City News Uttar Pradesh

मनरेगा की “सत्यनारायण कथा” जिले में नहीं चल पा रही सत्य पर : सरकारी मंशा ढेर !

दर्दनाक मार्ग दुर्घटना: बाईक सवार चार युवकों को ट्रक नें रौंदा, दो की मौत

City News Uttar Pradesh

चुनाव घोषित, जाने आचार्य संहिता का पालन क्यों और कैसे करे ?

City News Uttar Pradesh

Banda : लापता युवती का छह दिन बाद नदी में मिला शव …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़