28.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
दर्दनाक मार्ग दुर्घटना: बाईक सवार चार युवकों को ट्रक नें रौंदा, दो की मौत
उत्तर प्रदेश

दर्दनाक मार्ग दुर्घटना: बाईक सवार चार युवकों को ट्रक नें रौंदा, दो की मौत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक ही मोटर साईकिल पर सवार चार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। एक नें मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गयये । जिला अस्पताल भेजा गया। वहां एक और युवक की मौत हो गई। दो को कानपुर रेफर किया गया है।अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के आऊ अंगद का पुरवा निवासी लवलेश वर्मा, अमर सिंह, करन और अजय बुधवार की रात गांव से पड़ोसी की बाइक लेकर अमर की बुआ कल्ली के गांव बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अड़ौली गांव जा रहे थे।

दर्दनाक मार्ग दुर्घटना: बाईक सवार चार युवकों को ट्रक नें रौंदा, दो की मौत

बिसंडा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास रात करीब साढ़े 10 बजे उनकी बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। अमर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लवलेश, करन और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। लवलेश ने गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। करन और अजय को कानपुर रेफर कर दिया गया है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खबर का असर : कन्याओं का लगेगा दो दिवसीय महामेला …

City News Uttar Pradesh

Banda – खाद बन गयी है ईद का चाँद, किसान परेशान

City News Uttar Pradesh

चिंतनीय स्थिति: अब घर ‘आंगन’ में नहीं फुदकती ‘नन्ही दोस्त’ गौरया

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें किया बाखबर : सावधानी हटी समझो दुर्घटना घटी

City News Uttar Pradesh

Banda : एफसीआइ अतर्रा के धान क्रय केंद्र में मनमानी, जांच की मांग …

City News Uttar Pradesh

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मुंगूस ग्राम पंचायत का किया औचक निरीक्षण, बोले- भाजपा विकास में करती है विश्वास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़