29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

खबर का असर : कन्याओं का लगेगा दो दिवसीय महामेला …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में कन्याओ के लिये मेला लगेगा। इसका उद्देश्य होगा सुकन्या समृद्धि योजना को परवान चढ़ाना। इसके लिए डाक विभाग 19 व 20 जुलाई को डाकघरों में सुकन्या खाता महामेला आयोजित करेगा। यह यह जिले के सभी डाकघरों में होगा। 10 वर्ष तक की बालिकाओं के खाते खोले जाएंगे।आपको बता दें की सुकन्या समृद्धि योजना में लापरवाही की खबर हमने प्रमुखता से प्रकाशित किया, तो डाक विभाग तत्काल हरकत में आ गया और इसके लिये कल से मेले का आयोजन शुरू होगा।


केंद्र सरकार की इस योजना से बालिकाओं का भविष्य संवरेगा। महामेले में प्रधान डाकघर सहित सभी डाकघरों में 250 रुपये से खाते खोले जा सकेंगे। खाते में न्यूनतम एक वर्ष में एक हजार और ज्यादा से ज्यादा डेढ़ लाख ही जमा किए जा सकते हैं।

सहायक डाक अधीक्षक उत्तरी श्रवण कुमार ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना का खाता देश के किसी भी डाकघर में स्थानांतरित कराया जा सकता है। बांदा प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर विजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दो दिवसीय विशेष मेला में योजना के खाते खुलवाने के लिए विशेष खिड़की पटल भी खोलें जाएंगे।


उधर, सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाने के लिए बालिका के जन्म प्रमाणपत्र की छाया प्रति, माता या पिता के दो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर कार्ड आदि) और बालिका या माता पिता की दो-दो फोटो साथ लाना होगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की कस्टडी रिमांड खत्म, कोर्ट के आदेश पर भेजा गया सेंट्रल जेल

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन ने की बड़ी कार्यवाही : लापरवाही पर जनशिकायत प्रकोष्ठ के हेड कांस्टेबल समेत तीन कर्मी हुए निलंबित

पुरानी पेंशन की टेंशन में दिया धरना, की नारेबाजी …

City News Uttar Pradesh

गर्मी की शुरुवात औऱ मच्छरों की हो गई भरमार: शहरियों में हाहाकार

आग बरसाता आसमान : गर्मी ने लिया प्रचंड रूप, 47.8 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे गर्म जिला रहा बांदा, तो उत्तर प्रदेश में टूटा 23 साल पुराना रिकार्ड

दुल्हन बनने जा रही युवती नें लगाई फांसी : शादी की खुशियाँ मातम में बदली

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़