City News Uttar Pradesh
महंगी दवाओं से आजादी है प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना
उत्तर प्रदेश

महंगी दवाओं से आजादी है प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना सूचना और प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोकसंपर्क की ओर से राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में जागरुकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पोस्टर, पेंटिग प्रतियोगिता में 15 व क्विज में दस छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। सस्ती जेनेरिक दवाओं की उपयोगिता के बारे में बताया गया।

महंगी दवाओं से आजादी है प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना
Freedom from expensive medicines is Prime Minister’s Bharatiya Jan Aushadhi Project

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के लाभ को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को जागरुक किया गया। जादूगर बुद्ध बिलास एंड पार्टी ने जादू के जरिए मनोरंजक ढंग से लोगों को जागरुक किया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि जन औषधि केंद्रों के बारे में जानकारी दी।

महंगी दवाओं से आजादी है प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना
Freedom from expensive medicines is Prime Minister’s Bharatiya Jan Aushadhi Project

प्रधानाचार्या डा. शशि मिश्रा ने कहा कि गांव व छोटे स्थानों पर रहने वाली किशोरियां भी अब सस्ती दर पर सैनेटरी नैपकिन इन जन-औषधि केंद्रों से खरीद सकती हैं। जन औषधि ‘सुगम’ मोबाइल एप लोगों की मदद के लिए बनाया गया है। इसकी मदद से कोई भी अपने नजदीकी प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना केंद्र को खोज कर इसका लाभ ले सकता है।

महंगी दवाओं से आजादी है प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना
Freedom from expensive medicines is Prime Minister’s Bharatiya Jan Aushadhi Project

जिला पंचायत सदस्य सदाशिव ने कहा कि शुरू में इस परियोजना का नाम जन औषधि योजना था। अब इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना कर दिया गया है। ग्राम प्रधान राजकुमारी ने बताया कि इन जन औषधि केंद्रों को खोलने के लिए सरकारी सहायता भी उपलब्ध है। योग्यता पूरी करने वाले युवक व युवतियां ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसे खोलकर स्व-रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में तकनीकी सहायक अशोक कुमार विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी अनिरुद्ध पटेल, विद्यालय की शिक्षिकाएं मानसी ओमर, कमला देवी, अंकिता सिंह, अमित कुमार व सलमान खान मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति का औचक निरीक्षण: डिप्टी कलेक्टर से लेकर कर्मचारी तक गायब

City News Uttar Pradesh

मंडल में दरिंदगी का अड्डा बना बांदा: हवस के ‘हैवान’ बेलगाम, मासूमों की ‘चीखों’ से कांप रहा कानून

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर मिला नवविवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

यूपी : जेल में बंद कैदियों की परिजनों से हो सकेगी वीडियो कॉल पर बात, रिकॉर्डिंग को लेकर भी होगी व्यवस्था

चौधरी चरण सिंह का जन्म दिन : वीरेंद्र साक्षी देंगे ऐतिहासिक रूप, दौरा शुरू

City News Uttar Pradesh

प्रशासन की फिर ‘खुल’ गई ‘नींद’ : ‘गरजा’ बुलडोजर तो मचा ‘हड़कंप’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़