- विनोद मिश्रा
बांदा। बबेरू ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और ब्लाक प्रमुख तथा बीडीओ पर 79 लाख रुपये का फर्जी भुगतान कराने का आरोप लगाया। कहा कि इसका चुनाव में दुरुपयोग किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र पंचायत निधि के भुगतान पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की।

बबेरू विकास खंड के करीब दस बीडीसी सदस्यों ने गुरुवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि वर्तन ब्लाक प्रमुख व बीडीओ ने पूर्व प्रमुख के समय कराए गए कार्यों का फर्जी भुगतान किया है। बीडीसी सदस्यों के सहमति के बिना यह भुगतान किया गया है, जबकि यह कार्य पू्र्व प्रमुख के समय कराए गए थे। निर्माण समिति के बिना गठन व उनको विश्वास में लिए यह कार्य किया गया है। बताया कि साईं ट्रेडर्स बबेरू को पिछले माह 16 लाख का भुगतान किया गया है। जबकि इस फर्म के मालिक खुद ब्लाक प्रमुख हैं। एडीओ एसआईबी अनिल श्रीवास्तव के खाते में 19 लाख 22 हजार रुपये का भुगतान पिछले माह हुआ है। इतना ही नहीं एडीओ पंचायत सूरजपाल यादव के खाते में सवा चार लाख का भुगतान किया गया है। इस तरह कुल 79 लाख रुपये का फर्जी भुगतान करा लिया गया है।
कहा कि ब्लाक प्रमुख क्षेत्र पंचायत निधि से अपने व्यक्तिगत कामों जैसे खड़ंजा, पुलिया निर्माण तथा ग्राम पंचायत पतवन में हुकुम चंद्र यादव के दरवाजे में इंटरलाङ्क्षकग का कार्य कराया है, जो गलत हैं। कहा कि निधि के आहरण पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस मौके पर बीडीसी ओमनाथ गुप्ता, राजेंद्र, श्यामकली, कालका, नीलम सहित 12 सदस्य मौजूद रहीं।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
