
- विनोद मिश्रा
बांदा। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ (एसबीआई) की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है ? जिले भर की शाखाओं में एसएमएस अलर्ट सेवा पूरी तरह से ध्वस्त पड़ी है। बावजूद इसके बैंक अपने खाताधारकों से हर महीने इसका शुल्क बगैर किसी हिचक के वसूल रहा है। स्थिति यह है कि 99 प्रतिशत खाताधारकों को लेन-देन का मैसेज मोबाइल पर नहीं मिल रहा, जिससे ग्राहकों को रोजाना भारी परेशानी है।

जिला मुख्यालय स्थित मुख्य शाखा, सिटी ब्रांच (रामलीला मैदान के पास) सहित अन्य सभी शाखाओं में यह समस्या पिछले एक साल से बनी हुई है। खाताधारकों का कहना है कि अगर वे स्टेट बैंक की किसी शाखा में पैसा जमा करते हैं तो लेन-देन का मैसेज आ जाता है, लेकिन अन्य बैंकों से पैसा आने पर कोई सूचना मोबाइल पर नहीं मिलती। एसएमएस अलर्ट सेवा ठप होने से ग्राहकों में लगातार धोखाधड़ी और साइबर क्राइम का डर बना रहता है।

कई बार खाते में रकम आती-जाती है, लेकिन मैसेज न मिलने से खाताधारक को पता ही नहीं चलता। मजबूरी में लोगों को बार-बार बैंक शाखा जाकर बैलेंस चेक करना पड़ता है। वहां भी अक्सर सर्वर डाउन रहने के कारण बैंक में लाइन लगाकर भी बैलेंस नहीं मिल पाता। ग्राहक परेशान हैं लेकिन बैंक प्रशासन खामोश। खाताधारकों का कहना है कि यह बैंक की जबरन वसूली और ग्राहकों से धोखा है। अगर सेवा नहीं मिल रही तो शुल्क क्यों लिया जा रहा है ? बैंक प्रबंधन जवाबदेह क्यों नहीं है ? यह मामला सिर्फ तकनीकी खामी नहीं बल्कि ग्राहक अधिकारों का खुला हनन है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
