City News Uttar Pradesh
फूड पार्क की करोड़ों की जमीन पर माफियाओं की 'गिद्ध' निगाहें: आयुक्त द्वारा आवंटन निरस्त
उत्तर प्रदेश

फूड पार्क की करोड़ों की जमीन पर माफियाओं की ‘गिद्ध’ निगाहें: आयुक्त द्वारा आवंटन निरस्त

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बनने वाले प्रस्तावित फूड पार्क की जमीन अभी विकास के इंतजार में है, लेकिन इस पर जिले के कथित व्यापारी माफियाओं की गिद्ध निगाहें पहले ही जम गईं। जमीन आवंटन की प्रक्रिया में खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों की जमीन चुनिंदा कारोबारियों को सौंप दी गई। आधा बीघा से लेकर डेढ़ बीघा तक के छोटे-छोटे प्लॉटों की जगह सीधे 67 हजार वर्ग मीटर की चार बड़ी जमीनें कुछ ही हाथों में बाँट दी गईं। मंडलायुक्त के संज्ञान में आया तो आवंटन निरस्त करा दिया गया।

फूड पार्क की करोड़ों की जमीन पर माफियाओं की 'गिद्ध' निगाहें: आयुक्त द्वारा आवंटन निरस्त

सूत्रों के मुताबिक, यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण) ने बिना किसी सार्वजनिक सूचना के गुपचुप तरीके से यह खेल खेला। कथित उद्योगपति मनोज जैन को दो प्लॉट 6-6 हजार वर्ग मीटर के, अजीत गुप्ता को 20 हजार वर्ग मीटर और अज्ञात कुमार गुप्ता को 35 हजार वर्ग मीटर का विशाल प्लॉट आवंटित कर दिया गया। छोटे-छोटे उद्यमियों को जब इस अंधेरगर्दी की भनक लगी तो उन्होंने सीधा मंडलायुक्त अजीत कुमार से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया।

आयुक्त का कड़ा रुख: राजस्व मामलों में नहीं चलेगी लापरवाही, अधिकारीयों को दी चेतावनी

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडलायुक्त अजीत कुमार ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए यूपीसीडा को इन सभी प्लॉटों का आवंटन निरस्त करने का आदेश दिया और निर्देश दिए कि आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी हो, सार्वजनिक सूचना अखबारों में प्रकाशित की जाए और छोटे-छोटे प्लॉट बनाए जाएं ताकि अधिक से अधिक स्थानीय उद्यमियों को लाभ मिल सके। गौरतलब है कि बांदा-बहराइच हाईवे पर शहर के बीचों-बीच स्थित पुरानी कताई मिल की करीब 85 एकड़ भूमि पर यह फूड पार्क प्रस्तावित है। प्रदेश सरकार ने वर्षों से बंद कताई मिल को ध्वस्त कराकर इस भूमि को यूपीसीडा के हवाले कर दिया था। मार्च 2025 में सरकार ने फूड पार्क बनाने की औपचारिक मंजूरी दी थी। साथ ही यहां गन्ना मिल की स्थापना पर भी विचार चल रहा है।

विधायक प्रकाश ने बताया की कताई मिल में लगेगा नया उद्योग: सरकार ने कर दी पहल

मार्च माह में हुई उद्योग बंधु की मंडलीय बैठक में साफ तय किया गया था कि फूड पार्क के प्लॉटों का आवंटन जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में होगा। उद्योग विभाग के माध्यम से अखबारों में सार्वजनिक सूचना जारी कर इच्छुक उद्यमियों से आवेदन मांगे जाएंगे। लेकिन यूपीसीडा ने इन नियमों को दरकिनार करते हुए गोपनीय ढंग से आवंटन किया था। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने कहा “=’बिना सार्वजनिक सूचना के किए गए सभी आवंटन निरस्त कर दिए गए हैं। नए सिरे से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए ही प्लॉटों का आवंटन’ होगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सहकारिता अफसरों पर खफा : मंत्री राठौर से भेंट कर की शिकायत

जंगल में मिला महिला का अधजला शव : मृतिका की नहीं हुई शिनाख्त, हत्यारे अभी भी फरार

City News Uttar Pradesh

केन औऱ यमुना खतरे की ओर : कई गांवों का टूटा संपर्क, एलर्ट जारी राहत कार्य शुरू !

भाजपा के आंतरिक ‘सर्वे’ में बड़ा खुलासा:100 विधायकों पर ‘लटकी’ तलवार, 67 सीटें कमजोर

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस संग मना विशेष अंतरा दिवस …

Banda- बालू की ढुलान में रेलवे कूदा, करेगा कमाई, ट्रकों की आफत आई !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़