City News Uttar Pradesh
बांदा की सियासी पिच पर दो 'कैप्टन' हिट: सदर में प्रकाश का 'हैट्रिक दांव', बबेरू में विशंभर का 'चौका' पक्का !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

बांदा की सियासी पिच पर दो ‘कैप्टन’ हिट: सदर में प्रकाश का ‘हैट्रिक दांव’, बबेरू में विशंभर का ‘चौका’ पक्का !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की राजनीति में इन दिनों दो नाम हर चौपाल, चाय की दुकान और सोशल मीडिया पर हिट हैं। सदर से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी और बबेरू से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव।  जनता के बीच दोनों की ज़मीनी पकड़ ऐसी कि सियासी पंडित भी कह रहे हैं ‘इन दोनों का कोई सानी नहीं’।

बांदा की सियासी पिच पर दो 'कैप्टन' हिट: सदर में प्रकाश का 'हैट्रिक दांव', बबेरू में विशंभर का 'चौका' पक्का !भाजपा के प्रकाश द्विवेदी लगातार दूसरी बार सदर की कुर्सी पर काबिज हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि ‘हर वर्ग में पैठ, हर गली में पहुंच’ के ‘फॉर्मूले’ से वह अब ‘हैट्रिक’ की तैयारी में ‘जुट’ गए हैं। सुबह की चौपाल से लेकर रात की जनसमस्याओं तक ‘द्विवेदी की सक्रियता’ को ही उनका सबसे बड़ा ‘वोट बैंक’ बताया जा रहा है। समर्थक कहते हैं की ‘विधायक जी फोन उठाते हैं, मौके पर पहुंचते हैं’। समस्याओं का ‘त्वरित निस्तारण’ की कला में उनका कोई ‘सानी’ नहीं।

बांदा की सियासी पिच पर दो 'कैप्टन' हिट: सदर में प्रकाश का 'हैट्रिक दांव', बबेरू में विशंभर का 'चौका' पक्का !उधर बबेरू विधानसभा में सपा के कद्दावर नेता विशंभर सिंह यादव का ‘जलवा तीसरे टर्म में भी बरकरार’ है। इलाके में उनकी छवि ‘मुद्दों पर मुखर और जनता के बीच हाजिर’ वाले नेता की है। सियासी गलियारों में कयास है कि ‘चौथी बार विधानसभा’ पहुंचने में भी उन्हें कोई ‘खास संशय’ नहीं। सुख-दुख में शिरकत से लेकर विधानसभा में ‘बबेरू की आवाज बुलंद’ करने तक विशंभर सिंह को ‘जनता का अपना विधायक’ कहा जाता है।

बांदा की सियासी पिच पर दो 'कैप्टन' हिट: सदर में प्रकाश का 'हैट्रिक दांव', बबेरू में विशंभर का 'चौका' पक्का !दिलचस्प बात ये कि एक भाजपा से, दूसरा सपा से मगर दोनों की ब्रांडिंग एक जैसी ज़मीनी, बेबाक और लगातार जन सेवा में एक्टिव। विकास कार्यों की पैरवी हो या सरकार को घेरना दोनों ‘अपने-अपने’ अंदाज में ‘हिट’ हैं। बांदा संसदीय सीट की तीन विधानसभा सीटों में ‘सदर और बबेरू’ पर इन ‘दोनों’ का ‘वन-मैन-शो’ माना जा रहा है। विपक्षी खेमे भी मानते हैं कि इन दोनों की लोकप्रियता तोड़ना ‘लोहे के चने’ चबाने जैसा है। अब जनता को 2027 में प्रकाश द्विवेदी की ‘हैट्रिक’ औऱ विशंभर सिंह के ‘चौके’ का इंतजार है। फिलहाल ‘जनता की जुबान’ पर यही ‘दो नाम टॉप ट्रेंड’ कर रहे हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डेंगू पहलवान नें ‘सिस्टम’ को ‘पछाड़ा’: मरीजों की ‘जान’ भगवान भरोसे

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलखंड पैकेज से बनी ‘करोड़ों की बांदा मंडी’ को वर्षों से ‘क‍िसानों का इंतजार’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का शिक्षकों से वादा: योगी सरकार ‘शिक्षक हितों’ को लेकर प्रतिबद्ध

विधायक विशंभर की पहल: राइफल क्लब ‘मुद्दे’ पर विधानसभा अध्यक्ष सक्रिय, सीएम से ‘जवाब’ तलब

City News Uttar Pradesh

सीएम की ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ वाली बात पर अखिलेश यादव का पलटवार, माफियां देने वाले न करें “माफिया” की बात

City News Uttar Pradesh

पुलिस की तत्परता: मंदिर में गिरी सोने की चेन खोजकर महिला को सौंपी, हुई सराहना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़