27.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक अब्बास अंसारी के परिवार की है आपराधिक पृष्ठभूमि', एमपी-एमएलए कोर्ट ने टिप्पणी कर खारिज की अपील
उत्तर प्रदेश

अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में सता रहा है माफिया कुंटू का डर, दोनों में हो चुकी है गैंगवार, जेल बदलने की मांग

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में जान का खतरा सता रहा है। बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी जिले की पचलाना जेल में हैं। इसी जेल में पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी कुंटू सिंह भी 2021 से बंद हैं। कुंटू सिंह के बंद होने के कारण विधायक अब्बास के परिजनों को अब उनकी सुरक्षा की चिंता सता रही है। उन्होंने जेल में अब्बास की हत्या की आशंका जाहिर की है और प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर जेल में बदलाव करने और सुरक्षा की मांग की है।

अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में सता रहा है माफिया कुंटू का डर, दोनों में हो चुकी है गैंगवार, जेल बदलने की मांग
Abbas Ansari is haunted by the fear of Mafia Kuntu in Kasganj Jail

यह पत्र विधायक अब्बास के भाई उमर अंसारी ने लिखा है। यहां के जिला प्रशासन व जेल प्रशासन को विधायक के भाई ने नहीं भेजा है। चार दिन पूर्व बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी को चित्रकूट की जेल से पचलाना की जेल में शिफ्ट किया गया है। विधायक की जेल में बदलाव इसलिए किया गया कि वह चित्रकूट जेल में अपनी पत्नी निकहत से घंटों मुलाकात करते थे। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो उनकी जेल बदली गई।

अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में सता रहा है माफिया कुंटू का डर, दोनों में हो चुकी है गैंगवार, जेल बदलने की मांग
Abbas Ansari is haunted by the fear of Mafia Kuntu in Kasganj Jail

– दोनों के बीच हो चुका है गैंगवार

सूत्रों के मुताबिक बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी और माफिया एवं अपराधी कुंटू सिंह के गिरोह में कई बार गैंगवार हो चुका है। कुंटू सिंह को मुख्तार अंसारी को दुश्मन माना जाता है। इसी स्थिति को देखते हुए भाई उमर अंसारी ने विधायक अब्बास की हत्या की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कुंटू सिंह भी यहां की जेल में बंद है जिसके कारण अब्बास की हत्या की आशंका है। पचलाना जेल के अधीक्षक विजय विक्रम सिंह का कहना है कि उन्हें विधायक के भाई का कोई पत्र नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जेल में विधायक अब्बास पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वह अलग हाई सिक्योंरिटी बैरक में हैं। जबकि कुंटू सिंह अलग हाई सिक्योरिटी बैरक में हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बोर्ड परीक्षा सिर पर होने से थी परेशान : इंटरमीडिएट की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

City News Uttar Pradesh

अमित असेरी बने बांदा के ‘नए डीएम: जे. रीभा पहुंची लखनऊ

चित्रकूट में मिलीं 500 पांडुलिपियां: अधिकांश ‘देवनागरी व संस्कृत’ में, कुछ ‘उर्दू’ में भी

शानें शौकत से निकला जलूस ये गौसिया : अलमदद के गूंजे नारे

City News Uttar Pradesh

डीएम के औचक निरीक्षण में बच्चे नहीं सुना पाए राष्ट्रगान, प्रधानाध्यापिका को किया निलंबित, स्कूली बच्चों के साथ डीएम ने किया भोजन

City News Uttar Pradesh

रामनवमी पर शोभा यात्रा बना आकर्षण: विधायक प्रकाश द्वारा पुष्प वर्षा, भगवामय शहर

ब्रेकिंग न्यूज़