30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में चारा हुआ जहरीला : गौवंशों नें तोड़ा दम, प्रशासन में हड़कंप !
उत्तर प्रदेश

बांदा में चारा हुआ जहरीला : गौवंशों नें तोड़ा दम, प्रशासन में हड़कंप !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में भीषण गर्मी एवं पानी के अभाव में चारा जहरीला हो गया है। इसको खानें से गौ वंशों की मौतों का सिलसिला शुरू है। इससे जिला प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है।

बांदा में चारा हुआ जहरीला : गौवंशों नें तोड़ा दम, प्रशासन में हड़कंप !
Fodder becomes poisonous in Banda: Cows die, panic in administration!

नरैनी तहसील में इस जहरीला चारे को खानें से गौवन्सो नें दम तोड़ दिया। इनकी मौतों से इलाके में जन आक्रोश की स्थिति उत्पन्न होने लगी। जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया और सूझ -बूझ का परिचय देते हुये स्थिति को बिगड़ने से पूर्व ही नियंत्रित कर लिया।

बांदा में चारा हुआ जहरीला : गौवंशों नें तोड़ा दम, प्रशासन में हड़कंप !
Fodder becomes poisonous in Banda: Cows die, panic in administration!

गौवंशो के मरने की सूचना पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार के निर्देश पर मोतिहारी गोवंश प्रकरण में टीम गठित कर जांच कराई गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एस के बैस ने बताया कि सूचना मिली थी कि यहां कुछ गोवंश मृत पड़े हैं इसके निरीक्षण के लिए डिप्टी सीवीओ, ईओ द्वारा पहुंचकर सबसे पहले उनका पोस्टमार्टम का कार्य कराया।

बांदा में चारा हुआ जहरीला : गौवंशों नें तोड़ा दम, प्रशासन में हड़कंप !
Fodder becomes poisonous in Banda: Cows die, panic in administration!

यह प्रतीत हो रहा है कि जिन गौवंश की मृत्यु हुई है, वे संभवतः हाइड्रोसेनिक एसिड की प्वाइजनिंग की वजह से हुई है। यह प्वाइजनिंग बिना सींचे हुए हरे चारे को खाने से उत्पन्न होती है। इस घास को जब दो-तीन दिन पानी नहीं दिया जाता है तो जहरीली हो जाती है।जो जीव जंतु इस चरी/घास को खाता है तो उसकी प्वाइजन की वजह से मृत्यु हो जाती है।

बांदा में चारा हुआ जहरीला : गौवंशों नें तोड़ा दम, प्रशासन में हड़कंप !
Fodder becomes poisonous in Banda: Cows die, panic in administration!

बताया कि सभी गौवंशो का फूड कंटेंट हमने एकत्र कर लिया है, जिसको मथुरा परीक्षण के लिए भेजेंगे। उप जिलाधिकारी नरैनी विकास यादव ने बताया कि संबंधित सभी घासों का सर्वे होगा, इसको सिंचाई होगी। अथवा नष्ट कराया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद तीसरी लहर से एलर्ट : जिले को पहनाया सुरक्षा कवच …

बांदा प्रशासन को चुनौती: प्राचीन शिव मंदिर पर हो गया अवैध कब्जा ! भक्तों की पहुंच बाधित

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश का सपा पर हल्ला बोल: चाचा भतीजा बन गये हैं मुंगेरी लाल !

City News Uttar Pradesh

बेटे से कहासुनी होने के बाद पिता ने दी जान: पेड़ पर गमछे से लटकता मिला शव

City News Uttar Pradesh

प्रदूषण पर प्रेम रोग वाला अनारकली शिकंजा : 154 को “बंदीगृह”

गैस रिफलिंग करते समय सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप, वैन और टेंपो जलकर हुए कबाड़

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़