27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
व्यापारियों के लिये खुशखबरी: 66 करोड़ जीएसटी जमा कर 76 करोड़ बचा सकते हैं व्यापारी
उत्तर प्रदेश

व्यापारियों के लिये खुशखबरी: 66 करोड़ जीएसटी जमा कर 76 करोड़ बचा सकते हैं व्यापारी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झांसी जोन के 4511 व्यापारी 66.64 करोड़ रुपये का जीएसटी जमा कर ब्याज और जुर्माने के 76.34 करोड़ रुपये बचा सकते हैं। स्टेट जीएसटी की इस योजना का लाभ व्यापारी 31 मार्च तक उठा सकते हैं। स्टेट जीएसटी के झांसी जोन में सात जनपद बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, जालौन आते हैं।

व्यापारियों के लिये खुशखबरी: 66 करोड़ जीएसटी जमा कर 76 करोड़ बचा सकते हैं व्यापारी

इन जनपदों के 4511 व्यापारियों पर विभाग का 66.64 करोड़ रुपये का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) बकाया है। यह टैक्स वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 का है। इस बकाये पर विभाग की ओर से 62.80 करोड़ रुपये ब्याज और 13.54 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया है। लेकिन व्यापारियों द्वारा बकाया टैक्स जमा करने पर वह ब्याज और जुर्माने के भुगतान से बच सकते हैं। यह राहत देने लिए यह योजना विभाग की ओर से 31 मार्च तक चलाई जा रही है।

व्यापारियों के लिये खुशखबरी: 66 करोड़ जीएसटी जमा कर 76 करोड़ बचा सकते हैं व्यापारी

स्टेट जीएसटी के अपर आयुक्त ग्रेड-1 धीरेंद्र प्रताप ने दूरभाष पर बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए टैक्स की धनराशि 31 मार्च तक जमा करनी होगी। इसके लिए संबंधित व्यापारी को पोर्टल पर आवेदन करते हुए मूल कर (टैक्स) की धनराशि जमा करनी होगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बारिश बनी काल: दो मासूमों की मलबे में दबकर मौत, पुलिस-एंबुलेंस ने ‘मोड़ा मुंह’

City News Uttar Pradesh

भीषण सड़क हादसा: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बोलेरो, तीन लोगों की मौत और तीन गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म: आरोपी फरार,अतर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज

डा. भीमराव आंबेडकर के लिए फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने में दो पर मुकदमा हुआ दर्ज

Banda- दुस्साहस : एस पी आवास के निकट दो गुटों में संघर्ष से हड़कंप

City News Uttar Pradesh

सपा नेता ने अपनी पार्टी के सांसद का पुतला फूंकने की दी चेतावनी: बोले- होगा आंदोलन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़