- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की “केन नदी में सिल्पाही बालू खदान अवैध खनन का शैतान” बन गई है ? इसकी “शैतानियत के आगे प्रशानिक महकमा आश्चर्य जनक से शांत” है। कथित तौर पर बताते हैं की “यह सब एक कला कोट धारी विवेक के विवेक की दिमागी करतूत का कमाल है जिसके चलते लाल सोने की लूट बखौफ निर्भीकता से कूट -कूट कर हो रही है” ? इसे खदान मालिक “अवस्थी बंधु की संजीवनी मिली हुई है जिसके साहस पर अवैध खनन का अट्टाहस गूंज” रहा है ?

डीएम दुर्गा शक्ति को हम बता दें की “लाल सोने की लूट” में सिल्पाही बालू खदान के माफिया किसी से पीछे नहीं है। इनकी दबंगई से अवैध बालू खनन नें हदें पार कर दी हैं ! निर्धारित सीमा से हटकर खनन का दुश्शाहस तो सरेआम है। “प्रत्यक्षमं किम प्रमाणम की कहानी चरितार्थ” हो रही है।

भारी पोंक लैंड मशीनों से केन में निर्धारित “जलधारा से अधिक गहराई तक कोख खंगालने की गर्जना गूंजती है, जो खनन विभाग को सुनाई नहीं देती आखिर क्यों” ? हल्की -फुल्की कार्यवाई का ड्रामा रच कर गाईड लाईन के विपरीत अवैध खनन को हरी झंडी आखिर किस लालच में हैं ? यह “डीएम दुर्गा शक्ति जी के लिये गंभीर मनन का विषय” है ?

जुर्रत भरी दास्तां यह है की अवस्थी बंधु के गुर्गों चैलेंज से दावा करते हैं की ने उन्हें अवैध खनन की मनमानी की छूट है ? “खाकी और खादी का हमारे मालिकानों से पुराना गठजोड़” है किसकी मजाल है जो इस खदान में सघन जॉच और कार्रवाई कर सके। “इन्हीं हालातों में ट्रैको में ओवरलोड और सीमांकन से हटकर अवैध खनन सिल्पाही खदान की नियति सी बन गई” है ? केन नदी के किनारे कगार काटकर जलधारा को प्रभावित कर दिया गया है !

समय रहते अगर इसमें रोक नहीं लगी तो आने वाले वक्त में “कई गांवों को बाढ़ के पानी में डूबने से बचना लोहे के चने सा चबाना होगा” ? बालू माफिया किसी खूंखार अपराधी सरगना से कम नहीं है ? “बालू माफिया के गुर्गों का फरमान है हम खतरनाक शैतान हैं जिला प्रशासन हमारी उंगलियों के इशारे मेहरबान औऱ मोहताज है? देखना यह हैं की डीएम दुर्गा शक्ति सिल्पाही खदान में अवैध खनन का तिलिस्म कब तोड़ सरकारी राजस्व को लूटने” से बचाती हैं !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
