30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बोर्ड परीक्षार्थीयों की हो गई बल्ले बल्ले: इस बार नहीं उतारने पड़ेंगे जूते -मोजे
उत्तर प्रदेश

बोर्ड परीक्षार्थीयों की हो गई बल्ले बल्ले: इस बार नहीं उतारने पड़ेंगे जूते -मोजे

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ठंड नें बोर्ड परीक्षार्थीयों की गुदगुदी बढ़ा दी है। परीक्षा के दौरान नरमी से बल्ले -बल्ले रहेगी। दरअसल यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को बड़ी राहत शासन की तरफ से दी गई है। संबंधित आदेश भी डीएम के पास आ गये हैं। अब बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को पहले की तरह जूता -मोजा नहीं उतारना होगा।

बोर्ड परीक्षार्थीयों की हो गई बल्ले बल्ले: इस बार नहीं उतारने पड़ेंगे जूते -मोजे
Board examinees are in trouble: This time they will not have to take off their shoes and socks

इस संबंध में शासन की तरफ से यूपी बोर्ड सचिव समेत सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के बाद परीक्षार्थियों को जूता मोजा उतर परीक्षा देते समय होने वाली समस्या से राहत मिलेगी। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने की व्यवस्था के अन्तर्गत परीक्षा से पूर्व ही परीक्षार्थियों की तलाशी के दौरान जूता मोजा उतरवा लिया जाता था। इसके बाद पूरे समय परीक्षार्थी नंगे पैर परीक्षा कक्ष में परीक्षा देते थे।

बोर्ड परीक्षार्थीयों की हो गई बल्ले बल्ले: इस बार नहीं उतारने पड़ेंगे जूते -मोजे
Board examinees are in trouble: This time they will not have to take off their shoes and socks

फरवरी में अक्सर हल्की ठंड होने के कारण परीक्षार्थियों को काफी समस्या होती थी, लेकिन शासन के आदेश के बाद परीक्षार्थियों को इस समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही परीक्षा के विषय में प्रेस अथवा मीडियों को किसी भी प्रकार की ब्रीफिंग करने पर भी रोक लगाई गई है। परीक्षा केंद्र पर बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी सिर्फ महिला अध्यापिकाओं द्वारा ही किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकार्डिंग की प्रभावी रूप से प्रतिदिन जांच करने का निर्देश दिया गया है। अगर दोनों सही ढंग से कार्य नहीं करते हैं, तो तत्काल केंद्र व्यवस्थापक को उसे ठीक कराने का निर्देश हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा संसदीय सीट से भाजपा का “महारथी” होगा कौन ? चर्चाओं को मिल रहा दम !

City News Uttar Pradesh

भीषण गर्मी का सितम जारी: बांदा व झांसी में पारा जमकर चढ़ा, लू के थपेड़ों ने किया हाल बेहाल

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश को ब्लैक मेलिंग की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश “विकास की काट रहें फसल”: सांसद भी अपने को कर रहे “पवित्रम – पवित्रम” ?

City News Uttar Pradesh

Banda : बीमारी से आजिज आकर छात्रा ने लगाई फांसी, मौत …

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव 2022 : एक ही फ्लाइट में चढ़े अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी, यूपी की राजनीति से आई ये दिलचस्प तस्वीर …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़