23.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा: 46 हजार का कर्ज और बर्बाद हुई फसल से किसान का टूटा र्धर्य, फांसी लगाकर दी जान
उत्तर प्रदेश

46 हजार का कर्ज और बर्बाद हुई फसल से किसान का टूटा र्धर्य, फांसी लगाकर दी जान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान किसान ने घर में रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली। उसकी मसूर की फसल भी रोग लगने से बर्बाद हो गई थी। जिससे उसका धैर्य जवाब दे गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की है।

बांदा: 46 हजार का कर्ज और बर्बाद हुई फसल से किसान का टूटा र्धर्य, फांसी लगाकर दी जान
Banda: Broken heart of farmer due to debt of 46 thousand and ruined crop, hanged himself

पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनकला निवासी घनश्याम के 38 वर्षीय पुत्र किसान रामरूप ने मंगलवार सुबह कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगा ली। घटना के समय पत्नी रामदेवी घर के बाहर गोबर डालने गई थी। कुछ देर बाद 14 वर्षीय पुत्री रागिनी व 11 वर्षीय पुत्र रामजी कमरे में गए तो पिता का शव छप्पर की धन्नी में लटका मिला। रोते-बिलखते उसके दोनों बच्चों ने मामले की जानकारी पड़ोसियों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। घटनास्थल की जांच की है। पारिवारिक चाचा घसीटा यादव ने बताया कि मृतक भतीजे के ऊपर आर्यावर्त बैंक पैलानी से केसीसी का 46000 रुपये का कर्ज था।

Congress Add
कुछ दिन पहले उसकी पांच बकरियां भी मर गई थीं। वह पांच बीघा जमीन का खेतिहर किसान था। इस बार उसने मसूर की फसल बोई थी। उगटा रोग लगने से मसूर सूख गई थी। कृषि कार्य के अलावा परिवार के भरण-पोषण के लिए बीच-बीच में वह मजदूरी भी करता रहा है। आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। एसआइ सुभाषचंद्र ने तहरीर के आधार पर लिखा-पढ़ी की है। पत्नी राम देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके दो बेटी व दो बेटे हैं। एसडीएम सुरभि शर्मा ने बताया कि खुदकुशी उसने किस कारण से की है। इसके लिए राजस्व कर्मियों को भेजकर जांच कराई जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिला के पीटने पर युवक ने दी जान, परिजन बाेले- तीन बच्चों की मां शादी करने के लिए बना रही थी दबाव

City News Uttar Pradesh

जसपुरा में नेत्र शिविर : पूर्व विधायक दलजीत का गूंजा जयकारा !

City News Uttar Pradesh

संदेहों के साए में चली गोली: बेटी घायल, परिवार की चुप्पी से रहस्य, पुलिस जांच शुरू

City News Uttar Pradesh

बांदा : खेत में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप …

बांदा जिला ठंड का प्रदेश में बना रहा रिकार्ड का सितम : “कोल्ड डे” ढा रहा “जुल्म” !

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट की युवती पर युवक का मतातंरण कराने का आरोप, आरोपितों को गुरुग्राम से पकड़कर बांदा लाई पुलिस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़