City News Uttar Pradesh
बांदा में आसमान से बरसी आग : पारा उछल कर 47 डिग्री के पहुंचा पार !
उत्तर प्रदेश

आग बरसाता आसमान : गर्मी ने लिया प्रचंड रूप, 47.8 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे गर्म जिला रहा बांदा, तो उत्तर प्रदेश में टूटा 23 साल पुराना रिकार्ड

 

उत्तर प्रदेश में गर्मी इन दिनों प्रचंड रूप में है। गर्मी का रिकार्ड दिन पर दिन टूटता जा रहा है। अप्रैल महीना 71 वर्ष में दूसरी बार सबसे गर्म रहा है। यूपी के नौ शहर ऐसे हैं, जहां दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री या उसके ऊपर दर्ज किया गया है। सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक लू के प्रकोप से लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। सड़कों पर भी लगभग सन्नाटा पसरा रहता है।

आग बरसाता आसमान : गर्मी ने लिया प्रचंड रूप,  47.8 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म तो उत्तर प्रदेश में टूटा 23 वर्ष पुराना रिकार्ड
Fire raining sky: Heat took a fierce form, Banda is the hottest with 47.8 degrees, then 23 year old record broken in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग की चेतावनी है कि भीषण गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगा। अप्रैल माह में इतनी गर्मी का प्रकोप लम्बे समय से नहीं देखा गया है। अप्रैल महीने में इस बार औसत तापमान 40.22 डिग्री सेल्सियस है। वैसे तो अप्रैल का औसत तापमान हर वर्ष 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहा है। अप्रैल के बाद मई के महीने में भी लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

आग बरसाता आसमान : गर्मी ने लिया प्रचंड रूप,  47.8 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म तो उत्तर प्रदेश में टूटा 23 वर्ष पुराना रिकार्ड
Fire raining sky: Heat took a fierce form, Banda is the hottest with 47.8 degrees, then 23 year old record broken in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी गर्मी का 23 वर्ष पुराना रिकार्ड टूटा है। अप्रैल में पहली बार लखनऊ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार हुआ है। प्रदेश का बांदा शुक्रवार को 47.4 डिग्री सेल्सियस के तापमान साथ देश में सबसे गर्म जिला रहा है। इससे पहले 29 अप्रैल 1979 को बांदा में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा था। यही नहीं पूरे देश के हिसाब से भी शुक्रवार को बांदा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

आग बरसाता आसमान : गर्मी ने लिया प्रचंड रूप,  47.8 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म तो उत्तर प्रदेश में टूटा 23 वर्ष पुराना रिकार्ड
Fire raining sky: Heat took a fierce form, Banda is the hottest with 47.8 degrees, then 23 year old record broken in Uttar Pradesh

राजधानी लखनऊ का भी यही हाल रहा, जहां 29 अप्रैल को अब तक की सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी और अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 30 अप्रैल 1999 को 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा था। कानपुर में भी 1973 के बाद शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी और अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में भी तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1999 में अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया था। झांसी में भी 2010 के बाद इतनी गर्मी पड़ी है। इसी तरह रायबरेली में 45.4 तथा वाराणसी में 45 डिग्री सेल्सियस रहा।

आग बरसाता आसमान : गर्मी ने लिया प्रचंड रूप,  47.8 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म तो उत्तर प्रदेश में टूटा 23 साल पुराना रिकार्ड
Fire raining sky: Heat took a fierce form, Banda is the hottest with 47.8 degrees, then 23 year old record broken in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग ने आज के साथ ही रविवार को भी कई हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी दी है। इसके साथ ही लोगों को लू से बचने की सलाह भी दी है। इसमें बच्चों व बुजुर्गों के साथ उन लोगों के लिए ज्यादा खतरा होता है जो पुरानी बीमारियों से पीडि़त हों। मौसम विभाग ने इस दौरान लंबे समय तक धूप में रहने और भारी काम करने से बचने की भी सलाह दी है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वाह रे वाह : निहालपुर बालू खदान पर गजब का “रहमो-करम” ! …

Russia Ukraine War : बांदा के नीरज, अलीशा के बाद एमबीबीएस छात्र हेमेंद्र भी यूक्रेन में फंसा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का भूमि पूजन, लोकार्पण : शहरवासियों का मन बागवां ! …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश द्वारा विभागीय कार्यों के साथ बाढ़ तैयारी समीक्षा : दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda- व्यापारियों नें सर्वे आदेश का किया विरोध, दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा : शौचालय में ताला बंद : प्रशासन कराये जांच ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़