27.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

वाह रे वाह : निहालपुर बालू खदान पर गजब का “रहमो-करम” ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। निहाल पुर खदान खनन नियमों का उलंघन का शिकार हो इसके संचालक लगातार “निहाल” हो रहें हैं। जब मामला ज्यादा मीडिया में उछलता है तो यदा-कदा ट्रक आदि सीज करने की कार्यवाई कर विभागीय अधिकारी खाना पूर्ति कर लेते हैं और फिर पुनः अवैध खनन और परिवहन बदस्तूरजारी हो जाता है। नरैनी तहसील इलाके में बालू खनन कराने को लेकर सत्ता दल के एक विधायक क़ा भी इस खदान में “चुम्मा-चुम्मा” गीत का भी “कबीरा” गूंजना बताया जाता है !

गिरवां थाना क्षेत्र की केन नदी की इस बहुचर्चित अवैध खनन और परिवहन के लिये बदनाम निहालपुर बालू खदान संचालक के कुछ स्वार्थी दुम हिलाऊ मीडिया कर्मी भाट गिरी करने में लगे रहते हैं! उनका पूरा प्रयास सच को झूठ साबित करने में रहता हैं! खदान पर कार्यवाई होती भी है तो उसे खबर के माध्यम से नकारने का कुत्सित प्रयास भी करने लगते है !

आपको बता दें कि गिरवां थाने की केन नदी में निहालपुर बालू खनन का पट्टा मां जयंती प्राइवेट लिमिटेड के खनन पट्टाधारक मनीष गुप्ता को मिला है! इस खदान में अवैध खनन और ओवरलोडिंग बदस्तूर जारी रहता है । इसी संदर्भ में अभी पिछले दिन खनिज अधिकारी सुभाष सिंह और खान निरीक्षक जितेन्द्र सिंह को छापा मारानें को बाध्य होना पड़ा था। मौके पर 18 ओवरलोड ट्रक सीज कर दिए थे। इस संबंध में खनिज अधिकारी सुभाष सिंह का दावा है की वह शिकायत मिलने पर कार्यवाई करते हैं। पर यह समझने की बात है की खनन अधिकारी की निहाल पुर खदान पर जिले की कुछ अन्य खदानों की तरह ” नजरें क्यों इनायत” रहती हैं?खदान संचालक मनीष गुप्ता खनन विभाग के अधिकारियों का इतना “मनभावन ” क्यों है? कुछ न कुछ तो विशेष है अन्यथा यह रहमो-करम क्यों ?

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बड़ी खबर : कोरोना संक्रमित सपा सांसद आजम खान की बिगड़ी तबीयत, बेटे के साथ लखनऊ मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट …

झांसी-मानिकपुर रेल पटरी पर रखा मिला सीमेंटेड पोल: पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

City News Uttar Pradesh

News- सपा में शामिल हुई मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता, कहा वापस लिए जाएंगे CAA के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हुए मुकदमे

City News Uttar Pradesh

Banda : बंजर भूमि बनती उपजाऊ खेत में हरी खाद खेतों में लहलहाई …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें पूरी कर दी आस : खुरहंड -विलगांव मार्ग की बदहाली होगी दूर

अगस्त्य तारा होगा अस्त : मौसम के रुख में परिवर्तन की संभावना !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़