27.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
महंगाई की मार झेल रही जनता को मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, पेट्रोल 9.50 और डीजल 7 रुपये हुआ सस्ता
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

Petrol Diesel Price Today : महंगाई की मार झेल रही जनता को मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, पेट्रोल 9.50 और डीजल 7 रुपये हुआ सस्ता

 

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ा एलान किया। शनिवार को सरकार ने जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आम आदमी को बड़ी राहत दी, वहीं सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी कर महंगाई का झटका दे दिया। सीएनजी जहां ₹2 महंगी हुई वही पीएनजी की दरों में पौने ₹3 की बढ़ोतरी हो गई। पेट्रोल की कीमत में ₹9.50 और डीजल सात रुपये की कमी आई है।

महंगाई की मार झेल रही जनता को मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, पेट्रोल 9.50 और डीजल 7 रुपये हुआ सस्ता
Petrol Diesel Price Today: Modi government gave big relief to the people facing inflation, petrol became cheaper by Rs 9.50 and diesel by Rs 7.

– दाम घटाने पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया आभार

भारत सरकार ने पेट्रोल पर आठ रुपये प्रति लीटर और डीजल पर छह रुपये प्रति लीटर केंद्रीय उत्पाद शुल्क की कमी कर दी है। साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति गैस सिलिंडर (12 सिलिंडर तक) 200 रुपये की सब्सिडी का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। योगी ने कहा कि सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में कमी किए जाने से पेट्रोल की कीमत 9.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में सात रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी। इससे किसानों, गरीब परिवारों की महिलाओं सहित आमजन को बहुत राहत मिलेगी।


घरेलू गैस और पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों की मार झेल आम आदमी को एक्साइज ड्यूटी से काफी हद तक राहत मिली थी लेकिन देर शाम सीएनजी और पीएनजी की दरों ने एक बार फिर बोझ डाल दिया।लखनऊ सहित पांच शहरों में सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति करने वाली ग्रीन गैस लिमिटेड ने शनिवार शाम को सीएनजी की दरों में ₹2 की बढ़ोतरी कर दी इस तरह आप सीएनजी लखनऊ में ₹87 50 पैसे में मिलेगी वही पीएनजी अब 2:75 की बढ़ोतरी के साथ ₹49: 80 पैसे प्रति क्यूबिक स्टैंडर्ड मीटर मिलेगी।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अनोखी पहल: तीन परिवारों को दी नई जिंदगी, समाज में “खुशहाली” की लहर

City News Uttar Pradesh

बांदा : ट्रक पलटने से गिट्टी में दबकर महिला की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाकर पुलिस पर किया पथराव …

बाहुबलियों की सेवा को कुख्यात बांदा मंडल कारागार: नये अधीक्षक बनें वीरेश राज

सांसद कृष्णा की ‘रेलवे’ वाली ‘बोगी’ गायब: बिना ‘एसी कोच’ दौड़ी एक्सप्रेस, मचा हड़कंप

माफियाओं नें राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से बांदा में अरबों की भूमि हड़पी ? प्रशासन मौन !

बांदा शहर बनेगा “इंदौर” का “जुड़वां” भाई : मंडलायुक्त नें इसकी नीति बनाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़