City News Uttar Pradesh
डेढ़ साल से नहीं मिला वेतन, भुखमरी झेलने को मजबूर आधा सैकड़ा परिवार
उत्तर प्रदेश

डेढ़ साल से नहीं मिला वेतन, भुखमरी झेलने को मजबूर आधा सैकड़ा परिवार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पंचायत मटौंध के करीब आधा सैकड़ा सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को मंडल मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर कहा कि उन्हें 16 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। उन्हें वेतन दिलाकर शोषण रोका जाए।


सफाई कर्मचारियों ने मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह को सौंपे ज्ञापन में अपनी चार सूत्रीय मांगे रखीं। सफाई कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि नगर पंचायत मटौंध में संविदा कर्मचारियों की 14 और नियमित कर्मचारियों को 16 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। कई बार जिला स्तर पर आवाज उठाई, पर हर बार अनसुनी कर दी गई। स्थिति अब इतनी विकट हो चुकी है कि परिवार के निवाले भी नहीं जुटा पा रहे हैं। शिक्षा व बीमारी के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता तथा एरियर बोन का भुगतान न किए जाने और शासन के निर्देश के बावजूद सफाई उपकरण जैसे झाड़ू, फावड़ा, बेल्चा, तसला, डलिया आदि नहीं दिए जा रहे हैं। जबकि लाखों रुपये से नगर पंचायत सामग्री खरीदकर पैसे हजम कर रही है। कहा कि सफाई कर्मियों को साप्ताहित और सालाना अवकाश भी नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन की प्रति मुख्यमत्री, प्रमुख सचिव नगर विकास को भी भेजी है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट जेल में गैंगवार : मुख्तार अंसारी के करीबी समेत दो की हत्या, पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर अंशुल दीक्षित भी ढेर …

Banda- 26 दिसंबर से शुरू होगा टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान…

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- यूपी में कानून व्यवस्था धड़ाम , खुद को असुरक्षित महसूस कर रहीं बेटियां …

गरीबी का दर्द: बेटी की शादी के लिए नहीं हुआ पैसों का इंतजाम, तो पिता ने खा लिया जहर, 23 जून को आनी है बारात

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत को बधाई: बोले- संगठन को मिलेगा नया जोश

News- बरात में शामिल वाहन ने चार बच्चों समेत सात लोगों को रौंदा…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़