26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
गरीबी का दर्द: बेटी की शादी के लिए नहीं हुआ पैसों का इंतजाम, तो पिता ने खा लिया जहर, 23 जून को आनी है बारात
उत्तर प्रदेश

गरीबी का दर्द: बेटी की शादी के लिए नहीं हुआ पैसों का इंतजाम, तो पिता ने खा लिया जहर, 23 जून को आनी है बारात

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेटी के हाथ पीले करने की चिंता में आर्थिक तंगी से जूझ रहे पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनका कहना है कि खेत गहन रखने के बाद भी शादी की व्यवस्था पूरी नहीं हो पा रही है। गरीबी का यह दर्द है मटौंध कस्बा थाना के ग्राम मरौली के 65 वर्षीय वृद्ध पिता विश्वनाथ निषाद का। जिसके चलते सोमवार सुबह उन्होंने फसल में छींटने वाली कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ी तो परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां छोटे बेटे सुरेश निषाद व पड़ोसियों ने बताया कि उनके चार बेटियां व तीन बेटे हैं।


बेटे अभी अविवाहित हैं। तीन बेटियों की वह किसी तरह अपनी साढ़े पांच बीघा जमीन में खेती कर शादी कर चुके हैं। छोटी बेटी विमला की शादी उन्होंने हमीरपुर जनपद के ग्राम भदरइया में तय की है। 23 जून को उसकी बरात आनी है। इसके लिए उन्होंने 70 हजार रुपये में पूरी जमीन गिरवी रखी है।

गरीबी का दर्द: बेटी की शादी के लिए नहीं हुआ पैसों का इंतजाम, तो पिता ने खा लिया जहर, 23 जून को आनी है बारात
The pain of poverty: Money was not arranged for the daughter’s marriage, so the father consumed poison

इसके बाद भी शादी की तैयारी नहीं हो पा रही है। बड़ा बेटा राकेश राजकोट में मजदूरी करता है। उसने आर्थिक मदद करने से मुंह मोड़ लिया है। दो-तीन वर्ष में घर आता है। इस पर वह घर खर्च को रुपये नहीं देता है। जबकि सुरेश आगरा में दो माह मजदूरी करके आया है। उसने दो-तीन हजार रुपये की है मदद की है। आर्थिक रूप से परेशान पिता को कोई रास्ता नहीं दिखा तो उन्होंने यह कदम उठाया है। हालांकि समय पर अस्पताल पहुंचने से डाक्टरों ने जान बचा ली है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेडिकल कालेज के प्राचार्य कौशिक रेड एलर्ट : उठा रहे एहतियाती कदम

City News Uttar Pradesh

Banda : तीन दिवसीय लाकडाउन में पूरी तरह बंद रहे बाजार, बेपरवाह लोग सड़क पर आए नजर, प्रमुख मार्गो में रही चहल-पहल …

बांदा : कर्ज व बिमारी से परेशान किसान ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस घटना की कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

कलयुगी चमत्कार : भाई ने भाई पर तमंचे से गोली दाग़ हो गया फरार, मुकदमा दर्ज

केन नदी में लाश से पुलिस महकमें में हलचल : जांच में कोतवाल गंभीर

यूपी : 1.75 करोड़ किसानों के खाते में भेजी गई 3849 करोड़ की किसान सम्मान निधि, पीएम मोदी ने 15वीं किस्त की जारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़