City News Uttar Pradesh
कलयुगी चमत्कार : भाई ने भाई पर तमंचे से गोली दाग़ हो गया फरार, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

कलयुगी चमत्कार : भाई ने भाई पर तमंचे से गोली दाग़ हो गया फरार, मुकदमा दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भूमि विवाद में भाई ने भाई एंव भतीजे पर तमंचे से गोली दाग दी। दो राउंड के फायर में भतीजा तो बच गया लेकिन भाई घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


मामला बबेरू कोतवाली के ग्राम भदेहदू का है। यहां रामकृपाल यादव का अपने छोटे भाई नत्थू से जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह नत्थू ने घर की अटारी से पहले अपने भतीजे पंचम के ऊपर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसमें वह गोली लगने से बच गया। पुत्र को बचाने के लिए उसका पिता रामकृपाल मौके पर पहुंचा तो उसके भाई नत्थू ने दूसरा फायर कर दिया। गोली दाहिने हाथ के पंजे में लगने से रामकृपाल घायल हो गया। आरोपी हमलावर भाई मौके से फरार हो गया। घायल के पुत्र पंचम ने बताया कि पिता व चाचा के बीच काफी समय पहले बंटवारा हो गया था। परिवार अलग-अलग रहते हैं।

कलयुगी चमत्कार : भाई ने भाई पर तमंचे से गोली दाग़ हो गया फरार, मुकदमा दर्ज
Kaliyugi Miracle: Brother shot at brother, absconded, case filed

चाचा नत्थू ने शादी नहीं की है। इससे वह ज्यादातर बाहर चित्रकूट व अन्य जनपदों में रहते हैं। चार वर्ष पहले चाचा ने अपनी एक बीघा जमीन व मकान साढ़े तीन लाख रुपये में उन्हें बेंच दी थी। इसी तरह अपने हिस्से की करीब सवा बीघा बची जमीन उन्होंने गांव के बैजनाथ को बेची थी। जमीन बेंचने में जो रुपये दिए थे। उन्होंने खर्च कर डाले।

कलयुगी चमत्कार : भाई ने भाई पर तमंचे से गोली दाग़ हो गया फरार, मुकदमा दर्ज
Kaliyugi Miracle: Brother shot at brother, absconded, case filed

जमीन बेचने के बाद अब उनका कहना है कि मकान नहीं बेंचा था। बेंची गई जमीन की कीमत अब बढ़ गई है। इससे उसे और रुपये चाहिए। इसी बात को लेकर चाचा ने घटना को अंजाम दिया है। पंचम ने पिता को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ घटना की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और बयान दर्ज किए। गंभीर हालत देखते हुए घायल को बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली निरीक्षक अरूण कुमार पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेगा लोक अदालत: 88 जोड़ों को दी गई विदाई, सुलह समझौते से निपटाए गए 32173 वाद

बुंदेलखंड के 4050 तालाब और कुएँ ‘भ्रष्टाचार’ के हुए शिकार: अब हाईकोर्ट ने उठाया डंडा

City News Uttar Pradesh

यूपी में बढ़ा लॉकडाउन : प्रदेश में 31 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, लागू रहेंगी पाबंद‍ियां …

बांदा में ‘ढोंग’ की हरियाली भारी: पर्यावरण दिवस पर भाषण, फोटोग्राफी और खाना-पूरी

City News Uttar Pradesh

अपराधियों को सख्त हिदायत, गड़बड़ हुई तो होगी कार्रवाई: एसपी अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति का औचक निरीक्षण: डिप्टी कलेक्टर से लेकर कर्मचारी तक गायब

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़